1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद और मीरा राजपूत इस अंदाज में मना रहे हैं वीकेंड, आप भी देखें तस्वीरें

शाहिद और मीरा राजपूत इस अंदाज में मना रहे हैं वीकेंड, आप भी देखें तस्वीरें

 Published : Mar 03, 2019 09:14 am IST,  Updated : Mar 03, 2019 09:24 am IST

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के लवली कपल में से एक हैं। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के लवली कपल में से एक हैं। दोनों को एक साथ विकेंड के दौरान डिनर डेट का मजा लेते हुए स्पॉट किया गया।

mira rajput- India TV Hindi
mira rajput

नई दिल्ली: शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के लवली कपल में से एक हैं। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के लवली कपल में से एक हैं। दोनों को एक साथ विकेंड के दौरान डिनर डेट का मजा लेते हुए स्पॉट किया गया। शाहिद और मीरा राजपूत के दो बच्चे हैं मीसा कपूर और ज़ाएन कपूर, दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर अपने और अपनी फैमिली की फोटो शेयर करते रहते हैं।

शनिवार देर रात इश प्यारे कपल को डिनर के बाद रेस्ट्रो के बाहर आते देखा गया। इस दौरान दोनों अच्छे लग रहें थे। शाहिद ने कैजुअल कपड़े पहने थे जैसे लुज टी-शर्ट और ट्रैक पैंट वहीं मीरा ने ऑफ स्लीव जंपशूट पहना था जिसमें वह क्यूट नजर आ रहीं थी। दोनों रेस्ट्रो के बाहर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर निकले। ये रोमांटिक कपल हर चीज में एक दूसरे को फॉलो करते हैं। स्टाइल और फिटनेस के मामले में मीरा हमेशा से शाहिद को फॉलो करती हैं।

शाहिद अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा एक्टिव रहते हैं। उनकी देखा-देखी पत्नी भी फिटनेस को तवज्जो देने लगी हैं। आपको बता दें इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो जाती हैं। फैंस इन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं। बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी जुलाई 2015 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं मीशा और जैन कपूर। 'रंग दे बसंती' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा जल्द शाहिद कपूर के साथ अपनी नई फिल्म शुरू करने वाले हैं। आखिरी बार उनको ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में देखा गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन