1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. फिटनेस के मामले में पति शाहिद को फॉलो करती हैं मीरा राजपूत

फिटनेस के मामले में पति शाहिद को फॉलो करती हैं मीरा राजपूत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 02, 2019 01:11 pm IST,  Updated : Mar 02, 2019 01:11 pm IST

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपने दूसरे बच्चे होने के बाद से ही अपनी फिटनेस को लेकर पति शाहिद कपूर को फॉलो करती हैं।

शाहिद कपूर एंड मीरा...- India TV Hindi
शाहिद कपूर एंड मीरा राजपूत

नई दिल्ली: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपने दूसरे बच्चे होने के बाद से ही अपनी फिटनेस को लेकर पति शाहिद कपूर को फॉलो करती हैं। जी हां मीरा राजपूत अपनी फिटनेस को लेकर अपनी पति शाहिद की हेल्प लेती हैं। बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा के साथ जिम से बाहर निकलते हुए मीडिया के कैमरों में कैद हो गए।

शाहिद अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा एक्टिव रहते हैं। उनकी देखा-देखी पत्नी भी फिटनेस को तवज्जो देने लगी हैं। आपको बता दें इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो जाती हैं। फैंस इन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं।

बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी जुलाई 2015 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं मीशा और जैन कपूर। 'रंग दे बसंती' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा जल्द शाहिद कपूर के साथ अपनी नई फिल्म शुरू करने वाले हैं। आखिरी बार उनको ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में देखा गया था।

मीरा राजपूत
मीरा राजपूत

मीरा राजपूत
मीरा राजपूत

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल