1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों की केयर के लिए सोनाक्षी सिन्हा आज़माती हैं ये घरेलू नुस्खा, आप भी कर सकते हैं ट्राई

बालों की केयर के लिए सोनाक्षी सिन्हा आज़माती हैं ये घरेलू नुस्खा, आप भी कर सकते हैं ट्राई

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 29, 2026 01:11 pm IST,  Updated : Oct 29, 2026 01:15 pm IST

अगर आप अपने बालों के लिए बेहतरीन हेयर स्प्रे तलाश कर रहे हैं तो सोनाक्षी सिन्हा के इस घरेलू नुस्खे को ज़रूर ट्राई करें

सोनाक्षी सिन्हा - India TV Hindi
सोनाक्षी सिन्हा Image Source : YOUTUEB - @SONAKSHI SINHA

आजकल लोग अपने बालों की केयर अच्छी तरह से करने लगे हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बाल घने और जड़ से मजबूत हों तो अपने हेयर केयर रूटीन में इस हेयर स्प्रे को ज़रूर शामिल करें। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने बालों की केयर के लिए रोजमेरी, लौंग और मेथी से बने इस हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते हैं हेयर स्प्रे कैसे बनाएं और बालों पर इस्तेमाल कैसे करें?

हेयर स्प्रे के लिए सामग्री

2 बड़े चम्मच सूखी रोज़मेरी की पत्तियां,  4 से 5 लौंग, 1 छोटा चम्मच मेथी दाना और 2 कप पानी

हेयर के लिए क्यों फायदेमंद है ये चीजें?

  • सुखी रोजमेरी की पत्तियां: रोजमेरी की पत्तियां स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है, जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है और बालों का झड़ना कम होता है

  • लौंग: वहीं, लौंग की बात करें तो इसमें यूजिनोल और एंटी-माइक्रोबायल गुण होते हैं जो स्कैल्प की सफाई करने में मददगार हैं और संक्रमण या खुजली जैसी समस्या को रोकते हैं। 

  • मेथी दाना: मेथी दाना को बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें प्रोटीन, आयरन और लेसिथिन होता है जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, टूटने से बचाता है और डैंड्रफ दूर करता है।

कैसे बनाएं हेयर स्प्रे?

ये हेयर स्प्रे बनाने के लिए आपको सुखी रोज़मेरी की पत्तियां, लौंग और मेथी की ज़रूरत होगी। अब, एक बर्तन में 2 कप पानी डालें और उसमें रोज़मेरी, लौंग और मेथी दाना मिला लें। इसे धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक उबलने दें ताकि सभी चीज़ों के पोषक तत्व पानी में आ जाएं। अब, गैस बंद कर दें और पानी को पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद इसे छानकर किसी साफ स्प्रे बोतल में भर लें।

कैसे करें इस्तेमाल?

इस हेयर स्प्रे को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से स्प्रे करें। स्प्रे करने के बाद हल्के हाथों से 1 से 2 मिनट तक स्कैल्प की मसाज करें। इस स्प्रे को आप फ्रिज में रखकर 5 से 7 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्प्रे का इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं इस बात का ध्यान रखें जब भी आप हेयर स्प्रे करें उसके आधे ये एक घंटे बाद अपने बालों को माइल्ड शैम्पू से ज़रूर धोएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।