1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' के ट्रेलर रिलीज होने के बाद वायरल हो रहे हैं यह Memes

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' के ट्रेलर रिलीज होने के बाद वायरल हो रहे हैं यह Memes

 Published : May 14, 2019 01:10 pm IST,  Updated : May 14, 2019 01:10 pm IST

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' 5 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से इसके मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Shahid kapoor- India TV Hindi
Shahid kapoor Image Source : YOUTUBE

शाहिद कपूर (Shahid kapoor) और कियारा आडवाणी(Kiara Advani) की फिल्म कबीर सिंह(Kabir Singh) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। लोगों को ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है। मगर किसी भी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो और उसके मीम्स ना बनाए जाए ऐसा हो ही नहीं सकता है। कबीर सिंह का ट्रेलर रिलीज होने के कुछ बाद ही इसके मीम्स बनना शुरू हो गए थे। कबीर सिंह के मीम्स से रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को भी रिलेट किया जा रहा है। तो आइए आपको इन मीम्स दिखाते हैं।

आपको बता दें 'कबीर सिंह' साल 2017 में आई विजय देवरकोंडा की तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का ऑफिशियल रीमेक है। दोनों ही फिल्म का निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी ने किया है।  'अर्जुन रेड्डी' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी और इस फिल्म ने यूथ के बीच अपनी खास पकड़ बना ली थी। सिर्फ साउथ के लोग ही नहीं पूरे भारत ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया।

यह एक ऐसे मेडिकल स्टूडेंट की कहानी है जिसकी गर्लफ्रेंड की किसी और से शादी हो जाती है और वो नशे की गिरफ्त में चला जाता है। वो डॉक्टर बनने के बाद भी नशे में रहता है। विजय देवरकोंडा की फिल्म में लीड कैरेक्टर का नाम अर्जुन रेड्डी था जबकि इस फिल्म में लीड कैरेक्टर का नाम कबीर सिंह है। फिल्म की हीरोइन का नाम दोनों ही फिल्मों में प्रीति है।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

SOTY2 Box Office Collection: चौथे दिन धड़ाम हुई टाइगर, तारा और अनन्या की फिल्म

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' में हैं इतने किसिंग सीन्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन