1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. SOTY2 Box Office Collection: चौथे दिन धड़ाम हुई टाइगर, तारा और अनन्या की फिल्म

SOTY2 Box Office Collection: चौथे दिन धड़ाम हुई टाइगर, तारा और अनन्या की फिल्म

 Published : May 14, 2019 12:45 pm IST,  Updated : May 14, 2019 12:46 pm IST

टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे की फिल्म Student of the year 2 की कमाई में चौथे दिन एकदम से भारी गिरावट हुई है।

Student of the year 2 box office collection- India TV Hindi
Student of the year 2 box office collection Image Source : INSTAGRAM

टाइगर श्रॉफ(Tiger Shroff), तारा सुतारिया(Tara Sutaria) और अनन्या पांडे(Ananya Panday) की फिल्म Student of the year 2 रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की थी। मगर सोमवार को फिल्म के बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन में एकदम से गिरावट आ गई है। फिल्म के बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन में 54प्रतिशत का गिरावट हुई है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है।

तरण आदर्श ने ट्वीट करके student of the year 2 के बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया- student of the year 2 के बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन में 54.23 प्रतिशत की गिरावट आई है। फिल्म ने पहले दिन 12.06 करोड़, दूसरे दिन 14.02 करोड़, तीसरे दिन 12.75 करोड़ और चौथे दिन 5.52 करोड़ का बिजनेस किया है। भारत में फिल्म टोटल 44.35 करोड़ कमाए हैं।

आपको बता दें student of the year 2 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर का सीक्वल है। इस फिल्म से वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डेब्यू किया था।

Movie Review:

Student Of The Year 2 Movie Review: साल 2012 में करण जौहर ने आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लॉन्च करते हुए एक फिल्म बनाई थी नाम था 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' इस फिल्म के सितारे भले ही आज बड़े स्टार बन चुके हैं लेकिन यह फिल्म करण जौहर की सबसे खराब फिल्मों में टॉप पर है (ऐ दिल है मुश्किल और इसके बीच कन्फ्यूज हूं वैसे)। इस फिल्म का जब सीक्वल बनने के बारे में पता चला तभी मन में आया कि क्यों-क्यों? हम पर ये टॉर्चर क्यों? फाइनली ये फिल्म रिलीज हुई और टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया बैच 2019 के स्टूडेंट बनकर हमारे सामने आए हैं। फिल्म से तो हमें वैसे भी उम्मीद नहीं थी और ये फिल्म हमारी नाउम्मीदी पर बिल्कुल खरी उतरी है।

Also Read:

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' में हैं इतने किसिंग सीन्स

सनी देओल के बेटे करण देओल ने मां पूजा देओल की फोटो शेयर कर लिखा ये पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन