A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम' का नया पोस्टर रिलीज, कल आएगा ट्रेलर

विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम' का नया पोस्टर रिलीज, कल आएगा ट्रेलर

सरदार उधम सिंह एक क्रांतिकारी थे जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड की मौत का बदला लेने के लिए बेजोड़ बहादुरी दिखाई।

vicky kaushal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- VICKY KAUSHAL विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम' का नया पोस्टर रिलीज

विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम के ट्रेलर रिलीज से पहले, अमेज़न प्राइम वीडियो ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में विक्की कौशल, सरदार उधम सिंह के रूप में नजर आ रहे हैं। बता दें, सरदार उधम सिंह एक क्रांतिकारी थे जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड की मौत का बदला लेने के लिए बेजोड़ बहादुरी दिखाई। फिल्म का ट्रेलर कल लॉन्च किया जाएगा।

विक्की कौशल के अलावा, इस फिल्म में शॉन स्कॉट, स्टीफन होगन, बनिता संधू, कर्स्टी एवर्टन और अमोल पाराशर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। टीज़र रिलीज़ होने के बाद लोगों ने फिल्म में विक्की कौशल के लुक की तारीफ की। फैंस को अब कल का इंतजार है जब उन्हें फिल्म का ट्रेलर देखने को मिलेगा।

शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित, सरदार उधम का प्रीमियर इस दशहरे, 16 अक्टूबर 2021 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा।

इसे भी पढ़ें-

 मल्टी स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की तारीख का ऐलान, ईद पर होगी रिलीज 

तब्बू से लेकर करीना कपूर तक.. अपने रियलिस्टिक रोल के लिए जब इन अभिनेत्रियों ने त्याग दिया ग्लैमरस अवतार

OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी विद्युत जामवाल की फिल्म 'सनक होप अंडर सीज'

 

Latest Bollywood News