Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मल्टी स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की तारीख का ऐलान, ईद पर होगी रिलीज

मल्टी स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की तारीख का ऐलान, ईद पर होगी रिलीज

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Sep 29, 2021 03:25 pm IST, Updated : Sep 29, 2021 03:25 pm IST

2014 की एक्शन थ्रिलर फिल्म एक विलेन के सीक्वल की शूटिंग इस साल मार्च में शुरू हुई थी। इस फिल्म के सीक्वल के बारे में बहुत चर्चा हुई और आखिरकार फिल्म की रिलीज का ऐलान कर दिया गया है।

Ek Villain Returns- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/JOHN ABRAHAM  मल्टी स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की तारीख का ऐलान, ईद पर होगी रिलीज 

फिल्म निर्माता मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन' के सीक्वल 'एक विलेन रिटर्न्स' को अलगे साल ईद पर रिलीज किया जाएगा। इस बात की जानकारी फिल्म के अभिनेता ने  अपने सोशल मीडिया पर दी। फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए जॉन अब्राहम ने कहा लिखा - इस बार ईदी एक विलेन देगा। पोस्टर में फिल्म की रिलीज की तारीख का भी जिक्र किया गया है। यह फिल्म अगले साल 8 जुलाई, 2022 को रिलीज की जाएगी। 

2014 की एक्शन थ्रिलर फिल्म एक विलेन के सीक्वल की शूटिंग इस साल मार्च में शुरू हुई थी। इस फिल्म के सीक्वल के बारे में बहुत चर्चा हुई और आखिरकार फिल्म की रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। एक विलेन रिटर्न्स में दिशा पटानी, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

बीते दिनों फिल्म के ऐलान के दौरान निर्माताओं ने ब्लैक जैकेट में जॉन और दिशा की तस्वीरें शेयर की है, वहीं एक तस्वीर में निर्देशक मोहित सूरी, निर्माता भूषण कुमार और एक विलेन रिटर्न्स की टीम नजर आ रही है। मोहित ने फिल्म की शूटिंग के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं एक विलेन रिटर्न्स की शूटिंग शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। दुर्भाग्य से, महामारी के साथ, चीजें बंद हो गईं लेकिन अब मुझे खुशी है कि हम वापस वहीं हैं जहां हम हैं - फिल्में बनाना! मैं इस एक के साथ एक विलेन के जादू को फिर से बनाने की उम्मीद कर रहा हूं। ”

आपको याद दिला दें, दिशा, मोहित सूरी की फिल्म मलंग में में भी नजर आ चुकी हैं, अब मोहित मलंग 2 की भी तैयारी कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement