1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट क्यों हो रहा है वायरल

विक्की कौशल का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट क्यों हो रहा है वायरल

 विक्की कौशल ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपने अभिनय के बल पर लोगों के मन में अपने लिए प्यार और इज्जत हासिल की है, साथ ही नाम और पैसा भी कमाया है।

 विक्की कौशल- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/VICKY KAUSHAL  विक्की कौशल

मुंबई: अभिनेता विक्की कौशल ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपने अभिनय के बल पर लोगों के मन में अपने लिए प्यार और इज्जत हासिल की है, साथ ही नाम और पैसा भी कमाया है, तभी तो एक्टर ने महंगी गाड़ी रेंज रोवर खरीदी है और अब एक्टर अपनी नई गाड़ी से काम पर जा रहे हैं। मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में काम पर जाने की तस्वीर साझा की हैं। तस्वीर में विक्की अपनी ब्रैंड न्यू कार में बैठे नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर सूरज की रोशनी पड़ रही है। उन्होंने सन, मास्क, कार, कैमरा, क्लैपबोर्ड और फिंगर इमोजी को इसके कैप्शन में पोस्ट किया है।

'तूफान' को ओटीटी पर रिलीज करने को लेकर निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने क्या कहा जानिए

विक्की कौशल ने दो दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने रेंज रोवर खरीद ली है।

दिशा परमार और राहुल वैद्य लेंगे सात फेरे, शादी की डेट हुई कंफर्म

हालांकि विक्की ने इस बात का जिक्र नहीं किया है कि वह किस प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए जा रहे हैं, लेकिन लगता है कि वह अपनी अगली फिल्म 'द इमोर्टल अश्वथामा' की तैयारियों में जुट गए हैं। इस फिल्म के लिए आदित्य धर ने निर्देशन की कमान संभाली है, जिन्होंने इससे पहले आई विक्की की फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' का निर्देशन किया है।

इसके अलावा, विक्की को मेघना गुलजार की अगली बायोपिक में भी देखा जा सकेगा, जो सैम मानेकशॉ पर आधारित होगा। विक्की सुजीत सरकार की फिल्म 'सरदार उधम सिंह' और 'मिस्टर लेले' का भी हिस्सा हैं।

Latest Bollywood News