A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल-मानुषी छिल्लर यशराज की फिल्म में साथ आ सकते हैं नजर, इस बात से हुई पुष्टि

विक्की कौशल-मानुषी छिल्लर यशराज की फिल्म में साथ आ सकते हैं नजर, इस बात से हुई पुष्टि

मानुषी छिल्लर YRF की फिल्म पृथ्वीराज के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ मानुषी स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देंगी।

vicky kaushal, manushi chhiller- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- VICKY, MANUSHI विक्की कौशल-मानुषी छिल्लर 

विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर को लेकर खबरें आ रही थीं कि दोनों वाईआरएफ प्रोजेक्ट के लिए स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। भले ही YRF के साथ इस फिल्म की कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन विक्की और मानुषी ने इस अफवाह में इजाफा कर दिया है। दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करना शुरू कर दिया है, जिससे इस अफवाह को और हवा मिल गई है।

बॉलीवुड को जल्द ही YRF की बदौलत एक नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी मिलेगी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर जल्द ही एक साथ काम करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म वाईआरएफ बैनर के तहत निर्मित होगी। विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर दोनों पहली बार एक कॉमेडी फिल्म में अभिनय करेंगे।

भले ही यश राज फिल्म्स को अभी इस प्रोजेक्ट की पुष्टि करनी है, लेकिन फिल्म की मुख्य जोड़ी ने पहले ही एक बड़ा संकेत दे दिया है। इस कॉमेडी फ्लिक की अटकलों के पहले, मानुषी छिल्लर और विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं किया था, लेकिन अब, दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे का फॉलो करना शुरू कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि दोनों इस खबर की पुष्टि कर रहे हैं।

बता दें, मानुषी छिल्लर YRF की महत्वाकांक्षी परियोजना, पृथ्वीराज के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ मानुषी स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देंगी।

मानुषी छिल्लर ने साल 2017 का मिस वर्ल्ड खिताब अपने नाम किया था।

ये भी पढ़ें:

सुशांत केस: घर छोड़कर क्यों गई थीं रिया चक्रवर्ती? सिद्धार्थ पिठानी और नीरज से CBI ने किए ऐसे कई सवाल

CBI टीम सिद्धार्थ पिठानी और स्टाफ के साथ दोबारा पहुंची सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट

सुशांत सिंह राजपूत केस: चाबीवाले ने 2 महीने बाद चुप्पी तोड़ी

Latest Bollywood News