A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बैकअप आपकी कमजोरी बन सकता है: विक्की कौशल

बैकअप आपकी कमजोरी बन सकता है: विक्की कौशल

'मनमर्जिया' और 'राज़ी' जैसी फिल्मों की सफलता का आनंद ले रहे अभिनेता विक्की कौशल ने लोगों से करियर की बैकअप योजनाएं बनाने से बचने का आग्रह किया है।

Vicky Kaushal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/VICKYKAUSHAL09 Vicky Kaushal

'मनमर्जिया' और 'राज़ी' जैसी फिल्मों की सफलता का आनंद ले रहे अभिनेता विक्की कौशल ने लोगों से करियर की बैकअप योजनाएं बनाने से बचने का आग्रह किया है। विक्की के मुताबिक, एक बार में एक ही योजना पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और उसे अपना 100 प्रतिशत देना चाहिए।

उन्होंने कहा, "मैंने अभिनय पर अपना पूरा ध्यान देने के लिए इंजीनियर का नौकरी पत्र फाड़ दिया। आपका बैकअप आपकी कमजोरी हो सकती है और इसलिए अपना 2-3 प्रतिशत अतिरिक्त देने के लिए मैंने अपना बैकअप छोड़ दिया।"

उन्होंने शो 'सपने सच होते हैं पर' कहा, "आज सब लोग हर चीज को अपना 100 प्रतिशत दे रहे हैं, लेकिन बैकअप होने पर आप उन अतिरिक्त प्रयासों के लिए प्रेरणा खो देंगे।"

अपनी विभिन्न भूमिकाओं से दर्शकों पर छाप छोड़ने के बाद विक्की आगामी फिल्म 'उरी' और फिल्मकार करण जौहर की ऐतिहासिक फिल्म 'तख्त' में दिखाई देंगे।

Also Read:

शाहरुख खान के ओडिशा दौरे की बढ़ेगी सुरक्षा, कलिंगा सेना ने स्याही फेंकने की दी है धमकी

Koffee With Karan 6: अर्जुन कपूर नहीं हैं सिंगल, शादी के लिए भी हैं तैयार

उम्मैद भवन में हेलिकॉप्टर से लैंड करेंगी प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस भी होंगे साथ!

 

Latest Bollywood News