विद्या बालन की 'द डर्टी पिक्चर' 7 साल पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने विद्या के करियर को बदल दिया था। 2 दिसंबर को इस फिल्म के 7 साल हुए और इस मौके पर विद्या इमोशनल हो गईं।
Image Source : INSTAGRAM/ BALANVIDYAVidya Balan
विद्या बालन की 'द डर्टी पिक्चर' 7 साल पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने विद्या के करियर को बदल दिया था। 2 दिसंबर को इस फिल्म के 7 साल हुए और इस मौके पर विद्या इमोशनल हो गईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म को लेकर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
विद्या ने लिखा- "सात साल पहले 2 दिसंबर, 2011, को द 'डर्टी पिक्चर रिलीज हुई थी और इसने हमेशा के लिए मेरी जिंदगी बदल दी। लेकिन जब भी लोग मुझसे पूछते हैं कि आपने यह कैसे किया, तो मुझे नहीं पता होता कि मैं क्या कहूं। शायद इसलिए, क्योंकि मिलन ने इसे मेरे लिए आसान बना दिया था..उन्होंने मुझे इससे बाहर निकाला और मैं बस यही चाहती थी कि सिल्क के साथ 'न्याय' करूं और जो विश्वास एकता कपूर (निर्माता) और मिलन ने मुझमें दिखाया है, उसपर खरी उतरूं।"
उन्होंने 'पंछी की तरह आजाद महसूस' कराने के लिए मिलन का धन्यवाद किया और 1990 के हिट सिटकॉम 'हम पांच' और फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में उन्हें काम करने का अवसर देने के लिए एकता कपूर को भी धन्यवाद दिया।
विद्या ने फिल्म में अडल्ट सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था।