1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए विद्या को पाकिस्तानी धारावाहिक पसंद हैं

...तो इसलिए विद्या को पाकिस्तानी धारावाहिक पसंद हैं

विद्या बालन ने हाल ही में बताया है कि वह इन दिनों पाकिस्तान के धारावाहिक देख रही हैं और वह उन्हें पसंद आ रहे हैं।

vidya- India TV Hindi
vidya

नई दिल्ली: अपनी फिल्मों और बेहतरीन अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अब खुद भी किसी की प्रशंसक हो गई हैं। वह किसी हिन्दी फिल्म या सितारे की दीवानी नहीं हुई हैं बल्कि पाकिस्तान के धारावाहिकों की फैन बन गई हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि उन्हें ये सीरियल्स बहुत पसंद हैं साथ ही उन्होंने ये इन धारावाहिकों को पसंद करने के पीछे कारण भी बताया है। उनका कहना है कि इन धारावाहिकों के लेखन, मेकअप और अभिनय बेहतरीन होते हैं। विद्या ने इन धारावाहिकों में अभिनय करने वाली महिला कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपनी आकर्षक छवि से वे अपने अभिनय में यथार्थवादी स्पर्श दर्शाती हैं।

इसे भी पढ़े:- पति के साथ ताज का दीदार करने पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन

विद्या ने शनिवार को ट्विटर पर अपने विचार शेयर करते हुए ट्वीट किया, "मैं शाम की शूट के बाद सुबह के वक्त जिंदगी चैनल देखने की अपनी नई आदत को पसंद कर रही हूं। मैं 'कंकड़', 'मेरे हरजाई' और 'एक मोहब्बत' की दीवानी हो गई हूं। इनके लेखन, मेकअप और अभिनय बेहतरीन हैं।"

विद्या ने आगे कहा, "अच्छी गुणवत्ता वाले धारावाहिकों को देखकर अच्छा लग रहा है। मुझे विशेषकर महिला कलाकार पसंद आ रही हैं। सुंदर और आकर्षक।" 'जिंदगी' चैनल एक हिंदी चैनल है, जिसमें पाकिस्तान और अन्य देशों के धारावाहिकों को भारत में दर्शाया जाता है।

विद्या बालन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टीई3एन' और 'कहानी 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। टीई3एन में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News