नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन मशहूर ताजमहल के दीदार के लिए आगरा पहुंची। इस दौरान उनके पति सिद्धार्थ राय कपूर भी ताज पहुंचे। विद्या और सिद्धार्थ रविवार की सुबह जब ताजमहल के दीदार को पहुंचे तो उनको देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
ये भी पढ़े- 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियां जिन्होंने तलाकशुदा पुरुषों को चुना अपना जीवनसाथी
विद्या जहां नारंगी रंग के सूट में नजर आईँ वहीं उनके पति ने कैजुअल कपड़े पहन रखे थे। इन दोनों ने अपने इस सफर को यादगार बनाने के लिए ताजमहल के सामने अपनी फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन कई फिल्मों में काम कर चुकी है। कई फिल्मों में विद्या हालन ने दमदार अभिनय भी किया है। जिसके कारण दर्शकों ने उन्हें पसंद भी किया। विद्या बालन ने परिणीता, हर्टी पिक्चर, भूल-भूलैया जैसी फिल्मों में काम किया।
परिणीता के लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ उभरती अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया था। इसके बाद इन्होनें खुद को एक सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की तौर पर स्थापित किया और फिर पीठे मुड़ कर नहीं देखा। इसके बाद इन्होने संजय दत्त के साथ मुन्नाभाई फिल्म की। जो कि सुपरहिट हुई। इसके बाद मणिकत्नम की गुरु फिल्म में दिखाई दी। इसके बाद 2015 में इन्होनें हमारी अधूरी कहानी फिल्म में दमदार अभिनय किया।
इसके साथ ही विद्या पिछले कई साल से भारत सरकार के स्वच्छता मंत्रालय के साथ भी काम कर रही हैं। मंत्रालय के कई विज्ञापनों में वह लोगों को घर में शौचालय बनवाने और साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित करती नजर आती हैं। दूसरी ओर विद्या बालन के पति सिद्धार्थ राय कपूर एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं। इसके अलावा वह डिज्नी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी हैं।