1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंधिल राममूर्ति रोम-कॉम फिल्म में साथ आएंगे नजर

विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंधिल राममूर्ति रोम-कॉम फिल्म में साथ आएंगे नजर

विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डी'क्रूज़ और भारतीय-अमेरिकी सेंसेशन सेंधिल राममूर्ति पहली बार एक फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं।

विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंधिल राममूर्ति- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंधिल राममूर्ति

विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज़ और सेंधिल राममूर्ति अपनी आगामी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म के टाइटल अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। फिल्म का निर्देशन एड फिल्म प्रोड्यूसर, शीर्षा गुहा ठाकुरता करेंगी। 

विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डी'क्रूज़ और भारतीय-अमेरिकी सेंसेशन सेंधिल राममूर्ति एक साथ एक फिल्म में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन शीर्षा गुहा ठाकुरता करेंगी में उत्साहित हैं।"

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी की वजह से टली सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग!

निर्देशक शीर्षा गुहा ठाकुरता ने कहा- "जब मैंने पहली बार यह कहानी सुनी, तो मैं तुरंत इसके प्रति आकर्षित हो गई। इन एक्टर्स के साथ काम करने का एक सपना था। उनकी उदारता एक ऐसी चीज है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूँगी। मेरे निर्माताओं ने मेरी मदद की और चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े रहे। हाँ, मैं नर्वस हूँ, लेकिन अब तक का यह सफर वाकई खास रहा है।"

फिल्म की शूटिंग वर्तमान में मुंबई और ऊटी के सुरम्य स्थानों पर की जा रही है।

Latest Bollywood News

Related Video