1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विद्युत जामवाल की फिल्म 'जंगली' का टीज़र रिलीज़, लोगों ने कहा- बड़ा हो गया मोगली

विद्युत जामवाल की फिल्म 'जंगली' का टीज़र रिलीज़, लोगों ने कहा- बड़ा हो गया मोगली

टीजर में विद्युत जामवाल हाथियों के साथ खेलते और वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। 

Junglee -Official Teaser- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE Junglee -Official Teaser

नई दिल्ली: विद्युत जामवाल की फिल्म 'जंगली' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में या तो हाथी दिख रहे हैं या विद्युत जामवाल। लोगों को ये टीजर काफी पसंद आ रहा है। टीजर देखकर द जंगलबुक फिल्म की याद आ रही है। कुछ लोग तो कॉमेंट में कह भी रहे हैं ऐसा लग रहा है कि मोगली बड़ा हो गया है।

टीजर में विद्युत जामवाल हाथियों के साथ खेलते और वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ ऐसा होता है कि विद्युत को हाथियों को बचाने के लिए लोगों से लड़ाई करनी पड़ती है। विद्युत जामवाल को टीजर में जंगली नाम से बुलाया जा रहा है। उन्हीं के नाम पर फिल्म का नाम जंगली है। यहां देखिए फिल्म का टीजर-

इससे पहले जब फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो आया था, तब भी इसे काफी पसंद किया गया था और टीजर की तुलना बाहुबली से की गई थी।

इसे भी पढ़ें-

2 दिसंबर को है निक-प्रियंका की शादी

बॉलीवुड लेटेस्ट न्यूज 17 अक्टूबर 2018

Latest Bollywood News