1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Latest Bollywood News Oct 17: प्रियंका और निक की शादी की डेट कन्फर्म, कुछ-कुछ होता है की 20वीं सालगिरह पर धमाकेदार पार्टी

Latest Bollywood News Oct 17: प्रियंका और निक की शादी की डेट कन्फर्म, कुछ-कुछ होता है की 20वीं सालगिरह पर धमाकेदार पार्टी

 Published : Oct 17, 2018 10:24 am IST,  Updated : Oct 17, 2018 12:20 pm IST

बॉलीवुड में आज क्या-क्या मसालेदार खबरें हैं ये हम आपको बताने आ गए हैं।

Latest Bollywood News Oct 17- India TV Hindi
Latest Bollywood News Oct 17

Latest Bollywood News October 17: बॉलीवुड में आज क्या-क्या मसालेदार खबरें हैं ये हम आपको बताने आ गए हैं। खबर की शुरुआत करते हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से। हाल ही में दोनों की सगाई की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब इस हॉट कपल की शादी की तारीख भी तय हो गई है। खबर है कि दोनों 2 दिसंबर को शादी कर सकते हैं। निक ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि वो दिसंबर के पहले हफ्ते में शादी कर लेंगे। यहां पढ़िए पूरी खबर...

कुछ-कुछ होता है के 20 साल पूरे

कल करण जौहर की फिल्म कुछ-कुछ होता है ने 20 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर फिल्म की लीड स्टार कास्ट और डायरेक्टर करण जौहर ने एक धमाकेदार पार्टी की। वो मीडिया से भी मिले। शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल ने फिल्म से जुड़ी यादें ताजा की।

हैप्पी बर्थडे स्मिता पाटिल

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल की आज बर्थ एनिवर्सरी है। आज ही के दिन वो इस दुनिया में आई थीं। स्मिता ने अपने बेहद कम समय के फिल्मी करियर में ऐसी-ऐसी फिल्में दी हैं जो आज भी मिसाल है।

Latest Bollywood News Oct 17
Latest Bollywood News Oct 17

विद्युत जामवाल की फिल्म जंगली का टीजर रिलीज

विद्युत जामवाल की फिल्म 'जंगली' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में या तो हाथी दिख रहे हैं या विद्युत जामवाल। लोगों को ये टीजर काफी पसंद आ रहा है। टीजर देखकर द जंगलबुक फिल्म की याद आ रही है। कुछ लोग तो कॉमेंट में कह भी रहे हैं ऐसा लग रहा है कि मोगली बड़ा हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन