नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में कनाडा के रॉक स्टार सिंगर ब्रायन एडम्स ने लाइव शो किया। रविवार को ब्रायन एडम्स ने गुड़गांव के लीजर वैली पार्क में शानदार लाइव कॉन्सर्ट किया। ब्रायन को देखने और सुनने हजारों फैंस पहुंचे थे। इससे पहले साल 2011 में उनका शो भारत में होने वाला था, मगर दिल्ली पुलिस की तरफ से उन्हें एनओसी नहीं मिल पाई थी।
Related Stories
आखिरकार 2018 में ब्रायन ने भारत में शो किया, लेकिन वहां उन्हें ऐसा नजारा देखने को मिला कि वो दंग रह गए। ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके सिंगर ब्रायन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने भारत और खासकर दिल्लीवालों को थैंक्स कहा है। साथ ही उन्होंने एक अजीब अनुभव शेयर किया है, और कहा है ये सिर्फ जादुई भारत में ही हो सकता है। शो के दौरान धुएं और धुंध में ब्रायन एडम्स को उनकी एक परछाई दिखाई दी।
ब्रयान एडम्स के लिए ये तस्वीर जरूर चौंकाने वाली है लेकिन हमें दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए तो ये बहुत आम बात है। हम तो ऐसी धुंध और धुएं में रहने के आदी हैं।
बता दें, ब्रायन एडम्स ने यहां कई गाने गाए। जिसमें उनका मशहूर 'समर ऑफ 69' भी शामिल था। जो फैंस वहां पहुंचे थे उन्होंने भी अपने अनुभव शेयर किये हैं।
गुड़गांव में से पहले ब्रायन एडम्स ने मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद में भी शो किए।
मुंबई में ब्रायन एडम्स ने भारत के मशहूर संगीतकार ए आर रहमान से भी मुलाकात की।
Also Read: