1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर और दूसरे आरोपियों के लिए लाइ डिटेक्टर टेस्ट की मांग की

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर और दूसरे आरोपियों के लिए लाइ डिटेक्टर टेस्ट की मांग की

 Published : Oct 14, 2018 10:54 am IST,  Updated : Oct 14, 2018 10:54 am IST

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्या, 'हॉर्न ओके प्लीज' के डायरेक्टर राकेश सारंग और प्रोड्यूसर सामी सिद्दिकी के लिए लाइ डिटेक्टर टेस्ट की मांग की है।

Tanushree Dutta, Nana Patekar- India TV Hindi
Tanushree Dutta, Nana Patekar

नई दिल्ली: तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्या, 'हॉर्न ओके प्लीज' के डायरेक्टर राकेश सारंग और प्रोड्यूसर सामी सिद्दिकी के लिए लाइ डिटेक्टर टेस्ट की मांग की है। तनुश्री के वकील नितिन सतपुते ने इस संबंध में मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एप्लिकेशन भी जमा कर दिया है।

आपको बता दें कि तनुश्री का आरोप है कि 10 साल पहले 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनका यौन शोषण किया था और इसमें गणेश आचार्या, राकेश सारंग, सामी सिद्दिकी भी शामिल थे। जब तनुश्री ने शूटिंग करने से मना कर दिया था, तब गुंडों ने उनकी कार को तोड़ना शुरू कर दिया था।

वकील का कहना है कि इस घटना के कई गवाह हैं, लेकिन डर के कारण वह सामने नहीं आ रहे हैं। वह तभी सामने आएंगे, जब आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर नाना पाटेकर लगातार इन आरोपों का खंडन कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने 'हाउसफुल 4' भी छोड़ दी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन