1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, आरोपी अरेस्ट; राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, आरोपी अरेस्ट; राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Oct 15, 2026 09:07 am IST,  Updated : Oct 15, 2026 09:23 am IST

अमेरिका में एक 19 साल के युवक को इलिनोइस के ऑरोरा इलाके में एक हिंदू पूजा स्थल पर हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की फाइल फोटो- India TV Hindi
आरोपी की फाइल फोटो Image Source : PTI

वॉशिंगटन: अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है। मंदिर पर हमले की साजिश करने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक इलिनोइस में हिंदू मंदिर पर हमले की योजना बना रहा था। उसके पास से अत्याधुनिक राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया गया है।

भारतीय मूल के लोगों से नफरत करता है आरोपी 

जानकारी के अनुसार, इलिनोइस राज्य के औरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम की गई। स्थानीय पुलिस ने हमले की साजिश रचने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया और पुलिस अधिकारियों को उसके पास से एक पत्र मिला है, जिसमें श्वेत वर्चस्ववादी विचारधारा व्यक्त की गई है। इस पत्र में भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा का उल्लेख है।

यह गिरफ्तारी नवरात्रि के साथ हिंदू त्योहारों के मौसम की शुरुआत के बीच हुई है और ओहियो के रिचमंड हाइट्स में श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के ठीक दो हफ्ते बाद हुई है। आरोपी को पापोरकिस को बुधवार को रोलिंग मीडोज में कुक काउंटी थर्ड म्युनिसिपल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया, जहां एक जज ने उसे हिरासत में लेने का आदेश दिया। मामले में अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होनी है।

कैसे साजिश हुई नाकाम

पुलिस ने पैलेटाइन के आरोपी टैको बेल कैशियर पापोराकिस के खिलाफ जांच तब शुरू की जब एक दूसरे व्यक्ति ने उसके खिलाफ मास शूटिंग की योजना बनाने की रिपोर्ट की। पुलिस ने कहा कि पापोराकिस ने एक डॉक्यूमेंट शेयर किया था जिसमें मास शूटिंग करने के कथित प्लान के बारे में बताया गया था, साथ ही एक राइफल, राइफल मैगज़ीन, बॉडी आर्मर और दूसरे टैक्टिकल इक्विपमेंट और एक्सेसरीज़ की तस्वीरें भी थीं। 

आतंकी हमले की धमकी देने का आरोप

पुलिस ने कहा, "जांच के दौरान यह पता चला है कि आरोपी रविवार, 11 अक्टूबर को हमला करने का प्लान बना रहा था। हालांकि वह उस दिन हमला नहीं किया। इन्वेस्टिगेटर्स ने कहा कि पापोराकिस ने रविवार को दिन में पहले एक साथ काम करने वाले को फोन किया था और कहा था कि उसकी बंदूक जाम हो गई है।

आरोपी पापोराकिस पर आतंकवादी धमकी देने और गैर-कानूनी हथियार रखने का एक-एक आरोप लगाया गया है, जिसमें 16 इंच से कम बैरल वाली एक राइफल शामिल है। पैलेटाइन पुलिस डिपार्टमेंट ने कहा कि वह FBI के साथ मिलकर काम कर रहा है क्योंकि जांच अभी भी जारी है।

इनपुट- पीटीआई

ये भी पढ़ेंः सऊदी पर हमलों से गुस्साए ट्रंप, हूती को दे दी वॉर्निंग; बोले- 'एर्दोगन वही करेंगे जो मैं कहूंगा'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।