1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, तीसरी बार खिताब जीतने पर नजर

हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, तीसरी बार खिताब जीतने पर नजर

 Written By: Vanson Soral
 Published : Oct 15, 2026 08:43 am IST,  Updated : Oct 15, 2026 08:43 am IST

श्रीलंका क्रिकेट ने हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए सात सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। संगीथ कूराय टीम की कप्तानी करेंगे। उनके अलावा मूविन सुबासिंघे और विशेन हलंबागे जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है।

Sri Lanka- India TV Hindi
श्रीलंका Image Source : AFP

हांगकांग सिक्सेस एक बार फिर क्रिकेट फैंस को रोमांचित करने के लिए आ रहा है। यही वजह है कि सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं। इस बीच श्रीलंका की टीम को लेकर बड़ा अपडटे सामने आया है। दरअसल, इस बार टूर्नामेंट में दो बार चैंपियन रह चुकी श्रीलंका की टीम अब तीसरी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। श्रीलंका क्रिकेट यानी SLC ने 14 अक्टूबर  को 2026 संस्करण के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया। इस बार टीम की कमान संगीथ कूराय को सौंपी गई है।

श्रीलंका ने इस छोटे और तेज प्रारूप की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आक्रामक खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। कप्तान कूराय के अलावा मूविन सुबासिंघे, विशेन हलंबागे, चमिंदु विजेसिंघे, सचिता जयतिलके, रविंदु फर्नांडो और मुदिथा लक्षान को टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंकाई टीम की कोशिश अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराते हुए अपने खाते में तीसरे खिताब को करने की होगी। 

तीसरी ट्रॉफी जीतने पर श्रीलंका की नजर

हांगकांग सिक्सेस का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक किया जाएगा। टूर्नामेंट अपने तेज रफ्तार मुकाबलों और बड़े स्कोर के लिए जाना जाता है। इसमें दुनिया भर की टीमें हिस्सा लेती हैं और मैचों में कम समय के भीतर आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिलती है।श्रीलंका इस प्रतियोगिता में दो बार चैंपियन बन चुका है। ऐसे में टीम के पास अपने खिताबी रिकॉर्ड को और बेहतर करने का मौका होगा। हालांकि, 6 खिलाड़ियों वाले इस प्रारूप में छोटी-सी गलती भी भारी पड़ सकती है, इसलिए टीम को बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी तेजी और सटीकता दिखानी होगी।

आयोजकों ने श्रीलंका की वापसी पर जताई खुशी

क्रिकेट हांगकांग, चाइना के मार्केटिंग एवं कमर्शियल निदेशक अनुराग भटनागर ने टूर्नामेंट में श्रीलंका की वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 2026 में हांगकांग सिक्सस में श्रीलंका की वापसी पर हमें बेहद खुशी है। श्रीलंकाई टीम ने हमेशा इस टूर्नामेंट में शानदार खेल और रोमांच का तड़का लगाया है, और इस बार उन्होंने जिस टीम को चुना है, उससे भी कुछ ऐसा ही देखने की उम्मीद है। गौरतलब है कि भारत में इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि फैनकोड लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर रहेगा।

हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए श्रीलंका की टीम: संगीथ कूराय (कप्तान), मूविन सुबासिंघे, विशेन हलंबागे, चमिंदु विजेसिंघे, सचिता जयतिलके, रविंदु फर्नांडो और मुदिथा लक्षान।

यह भी पढ़ें:

लॉर्ड्स की विवादित पिच पर चला MCC का हथौड़ा, 2-3 सीजन तक नहीं होगा इस्तेमाल

कीमो पॉल ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।