मुंबई: गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर विजेता पंडित (Vijayta Pandit) 25 अगस्त को अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने साल 1981 में 'लव स्टोरी' फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसी मूवी के लीड एक्टर कुमार गौरव संग उनके अफेयर की खबरें भी आई थीं, लेकिन उनकी जिंदगी का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा।
बताया जाता है कि 'लव स्टोरी' फिल्म में काम करने के दौरान विजेता और कुमार गौरव एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन कुमार गौरव के पिता इसके खिलाफ थे।
Vijayta Pandit and Kumar Gaurav
कुमार गौरव ने साल 1984 में सुनील दत्त की बेटी नम्रता से शादी कर ली, लेकिन विजेता के लिए सब कुछ भुलाना आसान नहीं रहा। विजेता ने कई दिनों तक कोई फिल्म साइन नहीं।
Vijayta Pandit with Kumar Gaurav
साल 1986 में विजेता जिंदगी में आगे बढ़ीं और फिल्म निर्देशक समीर मलकान से शादी की, लेकिन दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका और दो साल बाद उनका तलाक हो गया।