नई दिल्ली: इमरान हाशमी के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘राज रीबूट’ पिछले काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई है। इमरान भी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई थी कि यह फिल्म रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुकी है। लेकिन हाल ही में फिल्मकार विक्रम भट्ट ने खबरों का खंडन कर दिया है। लेकिन उनका कहना है कि फिल्में लीक करने वालों को चेतावनी देने के लिए फिल्म के नाम से एक नकली फाइल ऑनलाइन डाली गई थी। खबरें हैं कि फिल्म 'राज' का भट्ट निर्देशित चौथा सिक्व ल लीक हो गया है। फिल्म लीक होने की खबर मंगलवार रात को वायरल हो गई थी।
इसे भी पढ़े:-
लेकिन इस बारे में भट्ट ने बताया, "यह लीक नहीं हुई है। हमने एक नकली फाइल डाल दी, क्योंकि हमें पता है कि पिछली कुछ फिल्मों के साथ क्या हुआ है और हम यह समझ चुके हैं।"
उन्होंने कहा, "फिल्म के 5,000 डाउनलोड्स हो चुके हैं जो कि 'राज रीबूट' है ही नहीं। अब यह (बोगस फाइल डालना) हमारा उन लोगों को चेतावनी देने का तरीका है कि हमारी फिल्म से दूर रहें। फिल्म लीक नहीं हुई है।"
भट्ट ने कहा कि फिल्म लीक होने की स्थिति में हमारा व्यवसाय बर्बाद हो जाता है। उन्होंने फिल्म लीक होने को चोरी के समान बताया और लोगों से ऐसी फिल्में डाउनलोड न करने की अपील की।
यह फिल्म 'राज' फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी है। फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा कृति खरबंदा और गौरव अरोड़ा भी मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म के स्टार कास्ट ने इसके प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यह 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Latest Bollywood News