1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इमरान हाशमी ने ली अपनी असफल फिल्मों की जिम्मेदारी

इमरान हाशमी ने ली अपनी असफल फिल्मों की जिम्मेदारी

 Published : Aug 30, 2016 01:21 pm IST,  Updated : Aug 30, 2016 01:21 pm IST

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘राज रीबूट’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इमरान हाशमी के हिस्से हाल में बॉक्स ऑफिस पर कई नाकामियां आईं, लेकिन...

emran- India TV Hindi
emran

मुंबई: बॉलवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘राज रीबूट’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह हाल ही में आयोजित किए गए लक्मे फैशन लैक्मे फैशन वीक – 2016 में अपने बेटे के साथ रैंप पर वॉक करते हुए नजर आए हैं। इमरान हाशमी के हिस्से हाल में बॉक्स ऑफिस पर कई नाकामियां आईं, लेकिन इमरान का कहना है कि वह सफलता की जगह नाकामी को अधिक तरजीह देते हैं क्योंकि यह उन्हें करियर में आगे बढ़ाती है। अभिनेता ने कहा कि वह अपनी सभी असफल फिल्मों की जिम्मेदारी लेते हैं, लेकिन ये फिल्में उन पर नकारात्मक असर नहीं डालतीं।

इसे भी पढ़े:-

इमरान ने सोमवार शाम संवाददाताओं से कहा कि ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन इससे वह कभी डरे नहीं। कभी...कभी आप गलत होते हैं और फिल्म निर्माण यही होता है। आपको एक मौका लेना होता है।

अभिनेता ने कहा, “मैं अपनी सफल फिल्मों की तुलना में असफल फिल्मों को अधिक करीब महसूस करता हूं। इनसे मुझे आगे बढ़ने में मदद मिलती है। इन फिल्मों को करने के बाद मैं अधिक स्पष्ट हो गया हूं। मैं उन्हें कभी छोड़ नहीं सकता। इसी तरह मैं उन फिल्मों की भी जिम्मेदारी लूंगा।“

‘अजहर’ के अभिनेता का मानना है कि करियर का बुरा दौर किसी भी अभिनेता के लिए इस कसौटी पर खरा उतरने और ऐसे वक्त में कोई किस तरह से अपनी मजबूती दिखाता है, यह दिखाने का सही वक्त होता है।

बहरहाल, अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘राज रीबूट’ के रिलीज को लेकर आश्वस्त हैं। यह फिल्म ‘राज’ कड़ी की चौथी फिल्म है। इमरान इससे पहले की दो फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन