1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इमरान का बेटा अभी से कर चुका है यह फैसला

इमरान का बेटा अभी से कर चुका है यह फैसला

 Published : Aug 29, 2016 06:10 pm IST,  Updated : Aug 29, 2016 06:10 pm IST

इमरान हाशमी हाल ही में आयोजित किए गए लैक्मे फैशन वीक - 2016 में अपने बेटे अयान के साथ अयान के साथ नजर आए हैं। उनका कहना है कि उनके पुत्र ने पहले से ही निर्णय कर लिया है कि...

emraan- India TV Hindi
emraan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी हाल ही में आयोजित किए गए लैक्मे फैशन वीक - 2016 में अपने बेटे अयान के साथ अयान के साथ नजर आए हैं। उनका कहना है कि उनके पुत्र ने पहले से ही निर्णय कर लिया है कि वह अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए अभिनेता बनेगा। मीडिया से बातचीत के दौरान इमरान हाशमी ने कहा कि उनके बेटे को चर्चा में रहना पसंद है।

इसे भी पढ़े:-

इमरान से जब उनके बेटे के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "वह पहले से ही निर्णय कर चुका है कि वह अभिनेता बनेगा। मैं उस पर कोई दबाव नहीं बनाना चाहता। यह उस पर निर्भर करता है कि वह क्या बनना चाहता है।"

फरवरी, 2010 में जन्मे अयान, इमरान और परवीन शाहानी की पहली संतान हैं। 2014 में पता चला कि चार साल के अयान कैंसर के पहले चरण के शिकंजे में हैं। लेकिन, उन्होंने इस बीमारी को मात दे दी। अब वह पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। अपने पिता की ही तरह उन्होंने भी रैंप पर फ्लाइंग किस किया।

इमरान ने अपनी पुस्तक 'द किस ऑफ लाइफ' में अपने बेटे के कैंसर के इलाज के समय होने वाले दर्द और संघर्ष को बयां किया है कि कैसे उन्होंने कैंसर को मात दी। उन्होंने कहा, "यह मेरे बेटे का पहला लैक्मे फैशन वीक है। मेरे लिए यह बेहद खास है क्योंकि मेरा बेटा मेरे साथ है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन