A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कमेंट करने पर विक्रम भट्ट ने केआरके को कोर्ट में खींचा

कमेंट करने पर विक्रम भट्ट ने केआरके को कोर्ट में खींचा

केआरके हमेशा ही फिल्मी हस्तियों के बारे में कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट करते ही रहते हैं। लेकिन हाल में ऊल-जलूल बयान देने वाले अभिनेता कमाल आर खान को उनका कमेंट करना इस बार काफी पड़ गया है।

kamal- India TV Hindi
kamal

मुंबई: कमाल राशिद खान (केआरके) हमेशा ही फिल्मी हस्तियों के बारे में कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट करते ही रहते हैं। लेकिन हाल में ऊल-जलूल बयान देने वाले अभिनेता कमाल आर खान को उनका कमेंट करना इस बार काफी पड़ गया है। केआरके  खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने वाले फिल्मकार विक्रम भट्ट ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्रियों को लेकर सोशल मीडिया पर दिए उनके अभद्र एवं अपमानजनक बयानों के लिए आड़े हाथों लिया। उन्हें लगता है कि यह कमाल आर खान के बयानों के खिलाफ आवाज उठाने का वक्त है।

इसे भी पढ़े:- आलिया के लिए केआरके से भिड़े सिद्धार्थ मल्होत्रा

कमाल आर खान: ये फिल्‍म हिट हुई तो बन जाऊंगा नपुंसक

विक्रम ने हाल में यह कहते हुए कमाल आर खान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया कि उन्होंने उनके और उनकी फिल्म '1920 लंदन' की अभिनेत्री मीरा चोपड़ा के बारे में भद्दी बातें कही हैं। उन्होंने सोमवार को फेसबुक अकाउंट पर हिंदी सिनेजगत की हस्तियों को लेकर कमाल आर. खान के ऊल-जुलूल बयानों के प्रति अपनी नाराजगी जताई।

कमाल आर खान पूर्व में प्रियंका चोपड़ा, हुमा कुरैशी, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, सनी लियोन, बिपाशा बसु और नरगिस फाखरी सरीखी अभिनेत्री के बारे में ट्विटर पर अभद्र बातें लिख चुके हैं।

विक्रम ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, "मेरा मानहानि का मुकदमा अहम नहीं है। यह लड़ाई अब मेरी लड़ाई होने से बच गई है। फिल्म जगत पीढ़ियों से मेरे परिवार के जीविकोपार्जन का जरिया रहा है। मैं उसे शुक्रिया कहने के लिए इतना तो कर सकता हूं।"

विक्रम ने कहा, "हमें जरूर लड़ना चाहिए क्योंकि जिन एनजीओ और महिला आयोग को मेरे फिल्म जगत की महिलाओं की हिफाजत करनी चाहिए, उन्हें इस बंदे के बयानों में कुछ भी अपमानजनक नहीं लगा है। मुझे नहीं पता क्यों।"

Latest Bollywood News