1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली 2’ की इस एक्ट्रेस ने विनोद खन्ना के साथ किया था रोमांटिक सीन

‘बाहुबली 2’ की इस एक्ट्रेस ने विनोद खन्ना के साथ किया था रोमांटिक सीन

आजकल हर तरफ ‘बाहुबली 2’ की चर्चा है। फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़कर कमाई के नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। ‘बाहुबली 2’ की बात हो तो फिल्म की राजमाता शिवगामी का कैरेक्टर जरूर याद आता है।

vinod khanna- India TV Hindi
vinod khanna

नई दिल्ली: आजकल हर तरफ ‘बाहुबली 2’ की चर्चा है। फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़कर कमाई के नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। ‘बाहुबली 2’ की बात हो तो फिल्म की राजमाता शिवगामी का कैरेक्टर जरूर याद आता है। शिवगामी का रोल साउथ की मशहूर अभिनेत्री राम्या कृष्णन ने निभाया है।

राम्या साउथ की फिल्मों में जाना-माना नाम है। लेकिन राम्या ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया है। राम्या संजय दत्त की फिल्म ‘खलनायक’ में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 'परंपरा', 'क्रिमिनल' और 'चाहत' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। राम्या ने अपने समय में बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती थीं।

ramya krishanan

राम्या विनोद खन्ना के साथ फिल्म 'परंपरा' में नजर आई थीं, लेकिन इस फिल्म में उनकी एक्टिंग से ज्यादा चर्चा उनके किसिंग सीन की थी। फिल्म में विनोद खन्ना और राम्या कृष्णन के बीच किसिंग सीन फिल्माया गया था, और  फिल्म से ज्यादा सुर्खियां इस किसिंग सीन ने बटोरी थी।

जहां राम्या कृष्णन बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती थीं, वहीं अभिनेता विनोद खन्ना अपने रोमांटिक सीन के लिए जाने जाते थे। उस दौर में विनोद खन्ना ने बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेस के साथ लिप लॉक सीन किए थे।

‘बाहुबली’ और बाहुबली 2 में राम्या कृष्णन राजमाता शिवगामी के किरदार में नजर आईं। फिल्म में हर कोई उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। फिल्म में उनकी आंखों का क्रोध देखने लायक है। राम्या ने अपना अभिनय इतनी खूबसूरती से किया है कि उनके किरदार में और किसी की कल्पना करना संभव ही नहीं है।

स्लाइड में देखिए यंग एज में कितनी खूबसूरत थीं राम्या

Latest Bollywood News