1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘Baahubali 2’ Box Office Collection: सिर्फ 5 दिनों की कमाई जान चौंक जाएंगे आप, बनाया नया रिकॉर्ड

‘Baahubali 2’ Box Office Collection: सिर्फ 5 दिनों की कमाई जान चौंक जाएंगे आप, बनाया नया रिकॉर्ड

 Published : May 03, 2017 08:49 am IST,  Updated : May 03, 2017 08:50 am IST

फिल्मकार एस. एस. राजामौली की फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' को लेकर दर्शकों में दीवानगी इस कदर है कि मानो पूरा देश एक साथ कोई त्योहार को मना रहा है।

baahubali- India TV Hindi
baahubali Image Source : PTI

नई दिल्ली: फिल्मकार एस. एस. राजामौली की फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' को लेकर दर्शकों में दीवानगी इस कदर है कि मानो पूरा देश एक साथ कोई त्योहार को मना रहा है। फिल्म की टिकट लेने के लिए लोग घंटो तक लाइनों में खड़े नजर आए। वैसे करीब 2 साल तक इंतजार करने के बाद फैंस में इस कदर जुनून होना तो बनता ही है। 28 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली 2' की रिलीज के पहले ही दिन सभी शोज हाउसफुल रहे। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 121 करोड़ रुपए की कमाई कर रिकोर्ड तोड़ नया इतिहास रचा है।

फिल्म ने 5वें दिन साल 2015 में आई 'बाहुबली: द बिगनिंग' का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'बाहुबली: द बिगनिंग' ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 420 करोड़ की कमाई की थी, बाहुबली द कन्क्लूजन ने महज 5 दिन में 440 करोड़ की कमाई करके सबको चौंका दिया है। आमिर खान की दंगल की कुल कमाई 387 करोड़ 39 लाख रुपये थी।

बाहुबली 2 ने सभी फिल्मों को धूल चटाकर नंबर वन का ताज पहन लिया है। खास बात यह है कि अभी फिल्म की रिलीज को 5 दिन हुए हैं, फिल्म की कमाई लगातार जारी है।

आगे भी पढ़ें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन