मुंबई: क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का प्यार किसी से छिपा नहीं हुआ है। दोनों अक्सर साथ में समय बिताते हुए दिख जाते हैं। दोनों ने कभी खुद तो अपने प्यार के बारे में बात नहीं की लेकिन उनकी तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि दोनों एक दूसरे को कितना चाहते हैं।
इस बार विराट ने जो किया है उसे देखकर तो आप भी कहेंगे... सो स्वीट... जी हां इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी लेडी लव अनुष्का के साथ अपने इंस्टाग्राम पर डीपी लगा ली है। विराट पहले भी कई बार अनुष्का के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर चुके हैं लेकिन यह पहली बार है जब विराट ने डीपी में अनुष्का के साथ तस्वीर लगाई है।
अनुष्का और विराट के अफेयर की खबरें तब सबसे ज्यादा हुई जब पिछले साल युवराज सिंह की शादी में दोनों साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों उत्तराखंड में क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने पहुंचे थे। तब तो यहां तक कहा गया था कि शायद अनुष्का और विराट सगाई करने वाले हैं।
आज विराट आईपीएल में अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं, वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के कप्तान हैं। आईपीएल खेलने से पहले विराट ने अपनी लकी चार्म अनुष्का की तस्वीर को इंस्टाग्राम डीपी बनाकर अपना प्यार जाहिर किया है।
इसे भी पढ़ें:
Latest Bollywood News