'सुई धागा' की स्क्रीनिंग में अनुष्का शर्मा संग पहुंचे विराट कोहली, वरुण धवन की गर्लफ्रेंड भी थीं मौजूद
अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की फिल्म 'सुई धागा' 28 सितंबर को रिलीज हो गई है। गुरुवार को मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें विराट कोहली भी पहुंचे थे

स्क्रीनिंग में अनुष्का रेड आउटफिट में नजर आईं, वहीं विराट कैजुअल लुक में नजर आए। ज़हीर खान भी अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। ज़हीर और सागरिका ने दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट-अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर कर सबको सुई धागा देखने के लिए कहा।
विराट की तरह वरुण की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल भी वरुण का हौसला बढ़ाने के लिए वहां पहुंची थीं।