तमिल एक्टर-प्रोड्यूसर विष्णु विशाल ने पिछले साल रजनी नटराज से अपनी सात साल पुरानी शादी तोड़ दी थी।
Image Source : TWITTERJwala Gutta, Vishnu Vishal
तमिल एक्टर-प्रोड्यूसर विष्णु विशाल ने पिछले साल रजनी नटराज से अपनी सात साल पुरानी शादी तोड़ दी थी। उनका एक बेटा आर्यन है, जो 2007 में पैदा हुआ था। तलाक के बाद विष्णु बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा को डेट कर रहे हैं। विष्णु ने अपने ट्विटर हैंडल पर ज्वाला संग अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।
बॉम्बे टाइम्स ने जब इस बारे में विष्णु से पूछा तो उन्होंने कहा- ''ज्वाला और हम एक-दूसरे को एक साल से जानते हैं। हमारे बहुत से कॉमन फ्रेंड्स हैं। हम अक्सर साथ में समय बिताते हैं।''
''हां, हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं और इस समय इससे ज्यादा कुछ बोलना सही नहीं है।''
हिंदू को दिए इंटरव्यू में विष्णु ने अपने तलाक के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था- ''मुझे एहसास हो गया है कि कुछ भी कभी भी हो सकता है। मैं अभी भी समझ नहीं पा रहा हूं कि क्या हुआ।''
विष्णु ने ये भी बताया कि ऑनस्क्रीन प्रेजेंस अच्छा करने करने के लिए को-स्टार्स के साथ किया जाने वाला फ्लर्ट भी उनके रिश्ते के लिए हानिकारक साबित हुआ। उन्होंने कहा- ''उसी समय चीजें खराब होने लगी थीं। 'तुम बदल गए हो' वाली बात आने लगी थी।''