1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: एकता कपूर ने इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को किया था टीवी पर लॉन्च

Birthday Special: एकता कपूर ने इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को किया था टीवी पर लॉन्च

 Published : Jun 07, 2019 10:45 am IST,  Updated : Jun 07, 2019 10:45 am IST

Birthday Special: एकता कपूर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने कई सेलिब्रिटीज को टीवी पर लॉन्च किया था जो आज बॉलीवुड में धमाल मचा रहे हैं।

ekta Kapoor- India TV Hindi
ekta Kapoor Image Source : INSTAGRAM

टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर(Ekta Kapoor) आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। एकता कपूर के ज्यादातर टीवी शो हिट रहे हैं। फिर वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' हो या 'कसौटी जिंदगी की'। सभी सीरियल्स ने टीआरपी लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बनाई रखी थी। एकता कपूर ने अपने सीरियल्स में कई नए चेहरों को लॉन्च किया था। टीवी पर नाम कमाने के बाद यह सेलिब्रिटीज अब बॉलीवुड में अपना कमाल दिखा रहे हैं। तो आइए आपको उन बॉलीवुड सितारों को बताते हैं जिन्हें एकता कपूर ने टीवी पर लॉन्च किया था।

सुशांत सिंह राजपूत:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को एकता कपूर ने ही टीवी पर लॉन्च किया गया था। उन्हें एकता कपूर के शो पवित्र रिश्ता से पहचान मिली थी। जिसके बाद सुशांत ने बॉलीवुड में कदम रखकर कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

रोनित रॉय:
एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की में मिस्टर बजाज के किरदार से अपनी पहचान बनाने वाले रोनित रॉय अब बॉलीवुड फिल्मों में धमाल मचा रहे हैं।

विद्या बालन:
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन को एकता कपूर ने सीरियल हम पांच से लॉन्च किया था। इस शो के बाद विद्या बालन कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी हैं।

प्राची देसाई:
एकता कपूर के सीरियल 'कसम से' ने प्राची देसाई की टीवी जगत में पहचान बनाई थी। जिसके बाद प्राची ने बॉलीवुड में कदम रखा और कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन