A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वीजे चित्रा सुसाइड मामला: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार, होटल के बाथरूम में लटका मिला था शव

वीजे चित्रा सुसाइड मामला: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार, होटल के बाथरूम में लटका मिला था शव

साउथ की मशहूर टीवी एक्ट्रेस और वीजे चित्रा की मौत के बाद उनके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

VJ Chithra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/CHITHUVJ VJ Chithra

9 दिसंबर को साउथ की मशहूर टीवी एक्ट्रेस और वीजे चित्रा का नजरेथपेटाई के एक होटल में शव लटका मिला था। चित्रा महज 28 साल की थी। अब इस मामले में पुलिस ने चित्रा के पति हेमंत राव को गिरफ्तार कर लिया है। चित्रा के पति पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक चित्रा ने हेमंत से सुसाइड के दो महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। खास बात है कि ये दोनों अगले साल जनवरी में पूरे रीति रिवाज के साथ शादी भी करने वाले थे। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि कुछ दिनों में जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए हैं उसके आधार पर चित्रा के पति हेमंत को धारा 306 के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

तमिल टीवी एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने की आत्महत्या, होटल के बाथरूम में बनाया था साड़ी का फंदा

आपको बता दें, चित्रा तमिल इंडस्ट्री में जानी मानी एक्ट्रेस थी। उन्होंने तमिल टीवी चैनल पर हिट सीरियल पांडियान में पॉपुलर मुलाई की भूमिका निभाई थी जिसके चलते वो घर घर में जानी जाने लगी थी। चित्रा के सुसाइड की खबर आते ही उनके पति हेमंत का उस वक्त बयान भी आया था। 

हेमंत ने बताया था कि वो और चित्रा पिछले कुछ दिनों से इसी होटल में ठहरे थे क्योंकि चित्रा एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी। कल देर रात वो EVP फिल्म सिटी से फिल्म की शूटिंग करके होटल के रूम में लौटी तो उन्होंने हेमंत से कहा कि वो फ्रेश होकर आ रही हैं। जब काफी देर तक वो नहीं लौटी तो हेमंत ने वॉशरूम का दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर हेमंत ने होटल सर्विस को फोन किया और डुप्लीकेट चाबी की मदद से बाथरूम का दरवाजा खोला गया। दरवाजा खुलने के बाद अंदर चित्रा साड़ी के फंदे से लटकी मिलीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

Latest Bollywood News