1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तमिल टीवी एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने की आत्महत्या, होटल के बाथरूम में बनाया था साड़ी का फंदा

तमिल टीवी एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने की आत्महत्या, होटल के बाथरूम में बनाया था साड़ी का फंदा

 Published : Dec 09, 2020 09:03 am IST,  Updated : Dec 09, 2020 09:21 am IST

साउथ की फेमस टीवी एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने होटल के बाथरूम में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी है। कुछ माह पहले ही चित्रा ने सगाई की थी।

VJ chitra- India TV Hindi
वीजे चित्रा  Image Source : TWITTER/VIMALKU78783127/AJITHIYANVEL31

साउथ की फेमस टीवी एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने नजरेथपेटाई के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। आपको बता दें कि 28 साल की वीजे चित्रा एक फिल्म की शूटिंग के बाद होटल में अपने मंगेतर के साथ रुकी हुई थी और देर रात उसी होटल रूम के बाथरूम में उन्होंने अपनी साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सबसे पहले इस घटना की जानकारी चित्रा के मंगेतर हेमंथ ने दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। 

मनीष पॉल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके किया कन्फर्म, कोविड वायरस से जूझ रहे हैं एक्टर

चित्रा तमिल इंडस्ट्री में जानी मानी एक्ट्रेस थी। उन्होंने तमिल टीवी चैनल पर हिट सीरियल पांडियान में पॉपुलर मुलाई की भूमिका निभाई थी जिसके चलते वो घर घर में जानी जाने लगी थी। आपको बता दें कि उन्होंने कुछ समय पहले ही बिजनेसमेन हेमंत से सगाई की थी। सगाई के बाद भी वो फिल्म की शूटिंग में बिजी थी।

दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सरजा की पत्नी मेघना राज और उनका नवजात बच्चा कोरोना वायरस से संक्रमित

चित्रा के मंगेतर हेमंत ने बताया कि वो और चित्रा पिछले कुछ दिनों से इसी होटल में ठहरे थे क्योंकि चित्रा एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी। कल देर रात वो EVP फिल्म सिटी से फिल्म की शूटिंग करके होटल के रूम में लौटी तो उन्होंने हेमंत से कहा कि वो फ्रेश होकर आ रही हैं। जब काफी देर तक वो नहीं लौटी तो हेमंत ने वॉशरूम का दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर हेमंत ने होटल सर्विस को फोन किया औऱ डुप्लीकेट चाबी की मदद से बाथरूम का दरवाजा खोला गया। दरवाजा खुलने के बाद अंदर चित्रा साड़ी के फंदे से लटकी मिलीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन