1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनीष पॉल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके किया कन्फर्म, कोविड वायरस से जूझ रहे हैं एक्टर

मनीष पॉल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके किया कन्फर्म, कोविड वायरस से जूझ रहे हैं एक्टर

 Published : Dec 08, 2020 07:39 pm IST,  Updated : Dec 08, 2020 07:39 pm IST

तबीयत ठीक ना होने के कारण पॉल ने पिछले सप्ताह जांच कराई थी। फिल्म के निर्देशक राज मेहता भी कोविड-19 से पीड़ित पाए गए थे।

मनीष पॉल - India TV Hindi
मनीष पॉल  Image Source : INSTAGRAM/MANIESHPAUL

मुंबई: लोकप्रिय टीवी होस्ट और फिल्म एक्टर मनीष पॉल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। एक्टर के एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी। फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के साथी कलाकार नीतू कपूर और वरुण धवन के संक्रमित पाए जाने के कुछ दिनों बाद पॉल के संक्रमित होने की खबर आई है। तबीयत ठीक ना होने के कारण पॉल ने पिछले सप्ताह जांच कराई थी। फिल्म के निर्देशक राज मेहता भी कोविड-19 से पीड़ित पाए गए थे।

'जुग जुग जियो' पर छाया कोरोना का साया, वरुण धवन, नीतू कपूर के बाद मनीष पॉल भी हुए संक्रमित

अभिनेता के एक करीबी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ चंडीगढ़ से आने के बाद से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। शनिवार को उनकी रिपोर्ट आई और वह संक्रमित पाए गए हैं।’’ सूत्र ने बताया कि 39 वर्षीय अभिनेता अभी घर पर ही क्वारंटीन में रह रहे हैं। फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में अभिनेता अनिल कपूर और कियारा आडवाणी भी हैं। फिल्म का निर्माण फिल्मकार करण जौहर की कम्पनी ‘धर्मा प्रोडक्शन’ के बैनर तले किया जा रहा है। 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम दिव्या भटनागर का निधन, कोरोना वायरस से थीं संक्रमित

मनीष पॉल ने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट करके इस बात की पुष्टि की है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन