1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मैं बहुत अधिक फिल्में करना चाहता हूं : मनीष पॉल

मैं बहुत अधिक फिल्में करना चाहता हूं : मनीष पॉल

 Published : Jun 16, 2020 02:51 pm IST,  Updated : Jun 16, 2020 02:51 pm IST

मनीष पॉल ने फिल्म मिका वायरस से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी दिली ख्वाहिश है कि वह और फिल्में करें।

maniesh paul- India TV Hindi
मनीष पॉल Image Source : INSTAGRAM/MANIESHPAUL

अभिनेता और टेलीविजन मेजबान मनीष पॉल कई और फिल्में करने की इच्छा रखते हैं। मनीष ने टीवी सीरीज 'घोस्ट बना दोस्त' के साथ शोबिज की दुनिया में अपना सफर शुरू किया था। बाद में उन्हें 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी', 'जि़ंदादिल' और 'शश्श् .. फिर कोई है' जैसे शो में देखा गया। उन्होंने साल 2013 में 'मिकी वायरस' के साथ अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की।

हालांकि मनीष की दिली ख्वाहिश है कि वह और फिल्में करें। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं अभी जहां हूं खुश हूं। मैं बहुत सी और फिल्में करने की ख्वाहिश रखता हूं, लोगों के लिए ज्यादा मनोरंजन और सार्थक काम करना चाहता हूं, जो लोगों को पसंद आए।"

गौरतलब है कि मई में मनीष ने 'व्हाट इफ' नामक एक लघु फिल्म बनाई थी, जो एक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी लॉकडाउन के दिनों में घूमती है। उन्होंने साझा किया था कि फिल्म से हुई आमदनी को वह नेक कार्य में दान कर देंगे।

उन्होंने फिल्म के लिए जियो स्टूडियोस के साथ हाथ मिलाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन