1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. करोड़ो कमाने वाले मनीष पॉल कभी पत्नी के पैसे बचाने के लिए खुद ही करते थे घर के काम, जानिए कैसा है अब तक का सफर

करोड़ो कमाने वाले मनीष पॉल कभी पत्नी के पैसे बचाने के लिए खुद ही करते थे घर के काम, जानिए कैसा है अब तक का सफर

 Published : Aug 22, 2019 10:25 am IST,  Updated : Aug 22, 2019 10:29 am IST

होस्ट-एक्टर मनीष पॉल ने अपने स्ट्रगल के दिनों में बहुत मेहनत की है। उन्होंने स्ट्रगल के समय में अपने ही घर में काम किया है। आइए आपको मनीष पॉल के बारे में बताते हैं।

Maniesh paul- India TV Hindi
Maniesh paul Image Source : INSTAGRAM

टीवी के शानदार होस्ट मनीष पॉल अपनी कॉमेडी टाइमिंग से हर शो में जान डाल देते हैं। मनीष एक्टिंग की दुनिया में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। मनीष टीवी शो्ज के अलावा अब कई अवार्ड शो भी होस्ट करते नजर आते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीष एक शो होस्ट करने का लगभग 1.5 करोड़ चार्ज करते हैं। आज के समय में इतना कमाने वाले मनीष के शुरूआती समय में पत्नी घर का खर्चा उठाती थीं।

मनीष पॉल ने एक इंटरव्यू में बताया था दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद ही वह मुंबई चले गए थे। मुंबई आने से पहले ही मनीष पॉल शादी के बंधन में बंध चुके थे।

मनीष ने बताया- स्ट्रगल के दौरान पूरे साल उन्हें काम नहीं मिला था उस दौरान उन्होंने पत्नी के पैसों से एक साल काटा। मनीष पॉल की पत्नी संयुक्ता पॉल एक टीचर थीं। पत्नी के पैसे बचाने के लिए मनीष खुद ही घर का काम किया करते थे।

मनीष पॉल ने अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात करते हुए कहा था- उस समय में सिर्फ उनकी पत्नी कमाती थी और पैसे बचाने के लिए वह खुद घर के बर्तन मांजने और कपड़े धोने का काम करते थे।

आपको बता दें मनीष पॉल डांस इंडिया डांस, इंडियन आइडल, झलक दिखला जा, नच बलि जैसे कई टीवी शो्ज होस्ट कर चुके हैं। 

Also Read:

KBC 11: अमिताभ बच्चन ने इस महिला के पैर छूकर किया स्वागत, जानिए कौन है सिन्धुताई सपकाल

Kasautii Zindagii Kay 2 Written Update, 22 August 2019: प्रेरणा को बचाने के लिए वापस आ रहा है अनुराग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन