1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनीष पॉल की हुई सर्जरी, हॉस्पिटल बेड से शेयर की तस्वीर

मनीष पॉल की हुई सर्जरी, हॉस्पिटल बेड से शेयर की तस्वीर

 Published : Jan 05, 2019 04:02 pm IST,  Updated : Jan 05, 2019 04:03 pm IST

होस्ट-एक्टर मनीष पॉल की जांघ में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी करानी पड़ी।

 Maniesh Paul- India TV Hindi
Maniesh Paul Image Source : INSTAGRAM

होस्ट-एक्टर मनीष पॉल की जांघ में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। फिलहाल, वह ठीक हैं। मनीष ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "जांघ में चोट। ऑपरेशन कराना पड़ा। मैं अब ठीक हूं।"

37 साल के मनीष ने अपनी चोट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया और शुभकामनाओं के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ''शो के लिए पंजाब जा रहा हूं...शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।"

हाल ही में मनीष इंडियन आइडल के सेट पर भावुक हो गए थे, जब ऑडियंस को उनके स्ट्रगल के दिनों का वीडियो दिखाया गया था।

कुछ दिनों पहले मनीष ने अपनी शॉर्ट फिल्म 'बंजर' से अपने लुक को सबको हैरान कर दिया था। फिल्म में वह सिख किसान के रोल में नजर आएंगे। अपने कॉमिक अंदाज के लिए जाने जाने वाले मनीष इस फिल्म में गंभीर भूमिका में नजर आएंगे। मनीष इससे पहले साल 2018 में 'बा बा ब्लैक शीप' में नजर आ चुके हैं।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

Simmba Box Office Collection Day 8: रणवीर सिंह की एक्टिंग के फैन्स हुए दीवाने, फिल्म ने कमाए इतने करोड़

विक्की कौशल ने कटरीना कैफ को किया प्रपोज, यह देख सलमान खान का रिएक्शन हुआ वायरल

दिलीप कुमार और सायरा बानो ने बिल्डर को भेजा मानहानि का नोटिस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन