1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जुग जुग जियो' पर छाया कोरोना का साया, वरुण धवन, नीतू कपूर के बाद मनीष पॉल भी हुए संक्रमित

'जुग जुग जियो' पर छाया कोरोना का साया, वरुण धवन, नीतू कपूर के बाद मनीष पॉल भी हुए संक्रमित

 Published : Dec 07, 2020 12:25 pm IST,  Updated : Dec 07, 2020 12:25 pm IST

'जुग जुग जियो' की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नीतू कपूर के अलावा राज मेहता कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मनीष पॉल भी कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं।

'जुग जुग जियो' पर छाया कोरोना का साया, वरुण धवन, नीतू कपूर के बाद मनीष पॉल भी हुए संक्रमित- India TV Hindi
'जुग जुग जियो' पर छाया कोरोना का साया, वरुण धवन, नीतू कपूर के बाद मनीष पॉल भी हुए संक्रमित Image Source : INSTAGRAM/MANIESHPAUL

'जुग जुग जियो' की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नीतू कपूर के अलावा राज मेहता कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मनीष पॉल भी कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं। मनीष इन समय मुंबई में हैं और वह आइसोलेशन में है। वहीं दूसरी ओर वरुण धवन ने कोरोना के शिकार वाली खबर को कंफर्म कर दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हल्का बुखार होने के बाद मनीष पॉल मुंबई लौट आए थे। जिसके बाद उन्होंने कोविड 19 टेस्ट कराया। जिसकी रिपोर्ट्स पॉजिटिव आईं। अभी तक मनीष पॉल ने अभी तक कोई ट्वीट नहीं किया है।

सायरा बानो ने दी दिलीप कुमार के हेल्थ की जानकारी, कहा- वह कमजोर हैं, अच्छी सेहत के लिए दुआ करें

बॉलीवुड एक्टर विरण दवन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ' विटामिन दोस्त..इस महामारी में मैं अपने काम पर वापस लौटा और कोविड 19 का शिकार हो गया। प्रोडक्शन हाउस की तहर से हर तरह की सावधानी बरती गई थी लेकिन जींदगी में कुछ भी तय नहीं होता, खासतौर पर कोविड 19। प्लीज़ अपना ज्यादा ख़्याल रखें। मैंने अपने लिए गेट वेल सून के मैसेज देख रहा हूं, उसके लिए शुक्रिया।'

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम दिव्या भटनागर का निधन, कोरोना वायरस से थीं संक्रमित

परिवार के करीबी एक सूत्र के मुताबिक,  नीतू अब अपने अभिनेता-बेटे रणबीर कपूर के लिए जरूरी इंतजाम करने के बाद वापस मुंबई के लिए उड़ान भर रही हैं। सूत्र ने कहा, ‘वह आज जांच में कोविड-19 संक्रमित पायी गयीं। इसलिए रणबीर ने उन्हें वापस लाने के लिए एयर एंबुलेंस का इंतजाम किया। यदि वह यहां रहेंगी तो उनका उचित रूप से अस्पताल में पृथक इंतजाम होगा, अन्यथा वह चंडीगढ में अकेली हो जातीं।'

सैफ ने सीता हरण और राम-रावण युद्ध वाले बयान पर मांगी माफी, बोले- 'मुझे इस बात का बिल्कुल भी एहसास नहीं था कि...'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन