1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आइटम नंबर का मतलब मैं नहीं समझ पाती: सनी लियोन

आइटम नंबर का मतलब मैं नहीं समझ पाती: सनी लियोन

जल्द ही शाहरुख खान के लीड रोल वाली फिल्म 'रईस' के गाने 'लैला मैं लैला' में नजर आने वाली ऐक्ट्रेस सनी लियोन का कहना है कि वह यह नहीं समझ पाती हैं कि शब्द 'आइटम नंबर' का मतलब क्या होता है।

Sunny Leone | AP File Photo- India TV Hindi
Sunny Leone | AP File Photo

मुंबई: जल्द ही शाहरुख खान के लीड रोल वाली फिल्म 'रईस' के गाने 'लैला मैं लैला' में नजर आने वाली ऐक्ट्रेस सनी लियोन का कहना है कि वह यह नहीं समझ पाती हैं कि शब्द 'आइटम नंबर' का मतलब क्या होता है।

सिनेमा से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सनी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने में इस विशेष गाने की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुझे समझ में नहीं आता कि आइटम नंबर शब्द का मतलब क्या होता है। शुरू से कुछ बॉलीवुड फिल्मों के गीत बहुत शानदार रहे हैं और लोग इस बारे में आगे की ओर देख रहे हैं।’ अभिनेत्री ने कहा कि वह गानों को बुरे या बेतुके गानों के तौर पर नहीं देखती हैं। जब वह बड़ी हो रही थीं तो उस समय वह आइटम सॉन्ग्स के बारे में नहीं जानती थी। वह सारे गानों का मजा लेती थीं।

इसे भी पढ़े:-

शाहरुख खान की फिल्म का हिस्सा बनने को यह ऐक्ट्रेस सपने का सच होना मानती हैं। उन्होंने किंग खान के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया और वह बेहद उत्साहित हैं। साल 1980 के गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनी 'रईस' मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शख्स की कहानी है जिसे एक कड़क पुलिस अधिकारी बर्बाद कर देता है। राहुल ढोलकिया निर्देशित इस फिल्म से पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस माहिरा खान बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। 'रईस' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं।

Latest Bollywood News