1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस तरह फातिमा बनी ‘दंगल’ की गीता फोगट

इस तरह फातिमा बनी ‘दंगल’ की गीता फोगट

 Published : Dec 16, 2016 05:17 pm IST,  Updated : Dec 16, 2016 05:17 pm IST

आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘दंगल’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट के किरदार में नजर आ रहे हैं। साथ ही इसमें वह एक पिता की भी भूमिका निभा रहे हैं।

fatima- India TV Hindi
fatima

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म दंगल इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट के किरदार में नजर आ रहे हैं। साथ ही इसमें वह एक पिता की भी भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म आमिर की बेटी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि पहली बार ‘दंगल’ का ऑडिशन देने के लिए कहे जाने पर उन्हें लगा था कि वह इस किरदार के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

इसे भी पढ़े:-

फातिमा ने कहा, “मुझे जब ‘दंगल’ का ऑडिशन देने के लिए फोन किया गया था, तब मैं इसके बारे ज्यादा नहीं सोच रही थी। कास्टिंग एजेंट ने मुझे कहा कि वह गीता फोगट का किरदार निभाने के लिए एक अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं। मैंने इसके बाद गूगल किया और महावीर सिंह फोगट के बारे में पढ़ा।“

अभिनेत्री ने कहा, “मैंने उन्हें फोन किया और कहा कि मैं यह किरदार निभाने के लिए सही इंसान नहीं हूं। मैं गीता फोगट जैसी नहीं दिखती। मैं एक पहलवान की तरह भी नहीं दिखती। मुझे नहीं लगता कि मुझे यह फिल्म करनी चाहिए।“

फातिमा ने कास्टिंग एजेंट के कहने पर ऑडिशन देने के लिए हां की। उन्होंने कहा, “मैंने ऑडिशन दिया और उसके बाद में इसके बारे में भूल गई। कुछ समय बाद मुझे फोन आया कि मुझे शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है, मुझे लगा कि 3-4 लड़कियों को ही चुना गया होगा लेकिन 15 लड़कियों को छांटा गया था। इससे मैं निराश थी।“

फिल्म में बबीता कुमारी का किरदार निभा रही सान्या से फातिमा की मुलाकात ऑडिशन के दौरान ही हुई थी। कई बार ऑडिशन देने के बाद फातिमा का चयन गीता फोगट के किरदार के लिए किया गया जो 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन