1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. “आमिर के साथ काम करके बदला समाज के प्रति नजरिया”

“आमिर के साथ काम करके बदला समाज के प्रति नजरिया”

 Published : Dec 13, 2016 08:24 pm IST,  Updated : Dec 13, 2016 08:24 pm IST

आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'दंगल' पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म में आमिर एक पिता के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनकी बेटियों की भूमिका निभाने वाली युवा अभिनेत्रियों फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा का कहना है

aamir- India TV Hindi
aamir

मुंबई: अभिनेता आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'दंगल' पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म में आमिर एक पिता के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनकी बेटियों की भूमिका निभाने वाली युवा अभिनेत्रियों फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा का कहना है कि आमिर के साथ काम करने के बाद उनमें बतौर कलाकार ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी बदलाव आया है। फातिमा और सान्या का कहना है कि अब वे समाज के प्रति अधिक सहानुभूति महसूस करती हैं।

इसे भी पढ़े:- आमिर की बेटी इस खास अंदाज में कर रही हैं ‘दंगल’ का प्रमोशन

फिल्म में पहलवान गीता फोगट की भूमिका निभा रहीं, फातिमा ने कहा, "मैं पिछले दो सालों से आमिर खान के साथ हमारी फिल्म 'दंगल' के लिए केवल बतौर अभिनेत्री ही नहीं, एक इंटर्न के तौर पर भी काम कर रही हूं, इसलिए इस दौरान समाज के प्रति उनकी चिंता और उनकी सहानुभूति ने मुझे काफी प्रभावित किया है।"

वहीं, फिल्म में बबीता कुमारी का किरदार निभा रही सान्या ने भी फातिमा की बात का समर्थन करते हुए कहा, "हां, यह सही है। केवल उन्हें (आमिर) देखकर और सामाजिक मुद्दों पर उनके विचार तथा नजरिए ने हम दोनों को प्रभावित किया है। मुझे लगता है कि इसने हमें बेहतर इंसान बनाया है।"

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'दंगल' 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन