1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर की बेटी इस खास अंदाज में कर रही हैं ‘दंगल’ का प्रमोशन

आमिर की बेटी इस खास अंदाज में कर रही हैं ‘दंगल’ का प्रमोशन

 Published : Dec 13, 2016 07:18 pm IST,  Updated : Dec 13, 2016 07:18 pm IST

आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘दंगल’ इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में आमिर एक पहलवान का किरदरा निभाते हुए नजर आ रहे हैं। अब फिल्म के साथ ‘दंगल’...

aamir- India TV Hindi
aamir

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म दंगल इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में आमिर एक पहलवान का किरदरा निभाते हुए नजर आ रहे हैं। अब फिल्म के साथ ‘दंगल’ की टी-शर्ट को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। दरअसल हाल ही में आमिर खान की बेटी इरा 'दंगल' की टी-शर्ट पहने हुए नजर आईं। आमिर और उनकी पूर्व पत्नी रीना दत्ता की बेटी इरा काले रंग की टी-शर्ट पहने नजर आईं, जिसमें आमिर की खेल पर आधारित आगामी फिल्म के गीत की लाइन 'बापू सेहत के लिए हानिकारक है' लिखी थी।

इसे भी पढ़े:-

आमिर ने इसका शीर्षक लिखा, "मेरी बेटी और उसके दोस्तों को देखें। धन्यवाद इरा। असली महावीर से मिलने के लिए इंतजार करो।" 'दंगल' नीतेश तिवारी द्वारा निर्देशित है। इससे पहले वह 'चिल्लर पार्टी' और 'भूतनाथ रिटर्न्‍स' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

फिल्म में आमिर हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अपनी बेटियों बबीता और गीता कुमारी को कुश्ती सिखाई।

इसमें वह फोगट के युवा और बुजुर्ग दोनों भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने 95 किलोग्राम वजन बढ़ाया और फिर 70 किलोग्राम किया। फिल्म क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन