1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान के सुझावों से ‘दंगल’ को मिली मदद

आमिर खान के सुझावों से ‘दंगल’ को मिली मदद

 Published : Dec 12, 2016 04:15 pm IST,  Updated : Dec 12, 2016 04:15 pm IST

आमिर खान के अभिनय से आगामी फिल्म ‘दंगल’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में आमिर हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। नितेश तिवारी का कहना है कि...

aamir- India TV Hindi
aamir

मुंबई: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी आमिर खान के अभिनय से आगामी फिल्म दंगल इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में आमिर हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। नितेश तिवारी का कहना है कि सुपरस्टार आमिर खान ने इस फिल्म के कुछ पहलुओं पर अपनी राय दी लेकिन उन्होंने अपने सुझावों का पालन करने पर कभी जोर नहीं दिया।

इसे भी पढ़े:-

तिवारी ने कहा, "आमिर एक बहुत ही सुलझे हुए अभिनेता हैं और उन्हें पता है कि उन्हें कहां रेखा खींचनी चाहिए। वह एक सुपरस्टार हैं जब भी उन्हें लगता है कि उन्हें राय देनी चाहिए, वह अपनी राय देंगे। वह अपने निर्देशकों और लेखकों को बहुत ही सम्मान देते हैं। मैं कहना चाहूंगा कि कई बार उनके सुझावों ने फिल्म की बहुत मदद की है।"

'दंगल' में आमिर ने दोहरी भूमिकाएं निभाई हैं। वह इसमें एक युवा पहलवान महावीर फोगट और अधेड़ उम्र के पिता के रूप दिखेंगे। आमिर ने फोगट के अधेड़ उम्र के किरदार के लिए पहले वजन बढ़ाया और इसके बाद उन्होंने युवा भूमिका के लिए अपना वजन घटाया था। तिवारी ने बताया कि 'दंगल' के लिए आमिर उनकी पहली पसंद थे।

उन्होंने कहा, "मैं बहुत स्पष्ट था कि मैं यह फिल्म आमिर के साथ ही बनाना चाहता हूं। मैं बहुत खुश हूं कि निर्माता भी मेरे चुनाव से खुश हुए। इसके बाद उन्होंने मेरी आमिर के साथ बैठक करवाई।" 'दंगल' 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन