1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर ने जताई 'दिल चाहता है' के सीक्वल में इन 2 अभिनेत्रियों को देखने की इच्छा

आमिर ने जताई 'दिल चाहता है' के सीक्वल में इन 2 अभिनेत्रियों को देखने की इच्छा

 Published : Dec 09, 2016 07:44 pm IST,  Updated : Dec 09, 2016 07:44 pm IST

आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आमिर की साल 2001 में आई फिल्म ‘दिल चाहता है’ मील का पत्थर बन चुकी है और सुपरस्टार ने महिला किरदारों के साथ इस फिल्म का फिर से निर्माण करने के विचार का स्वागत किया है।

aamir- India TV Hindi
aamir

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जबसे इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है तभी से दर्शकों में इस देखने के लिए उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। आमिर हमेशा ही अपनी फिल्मों के चयन को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। उनकी साल 2001 में आई फिल्म ‘दिल चाहता है’ मील का पत्थर बन चुकी है और सुपरस्टार ने महिला किरदारों के साथ इस फिल्म का फिर से निर्माण करने के विचार का स्वागत किया है।

इसे भी पढ़े:- VIDEO: ‘दंगल’ के लिए आमिर ने ऐसे बनाया खुद को Fat से Fit

फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सैफ अली खान, अक्षय खन्ना और आमिर खान ने मुख्य किरदार निभाया था। यह फिल्म 3 दोस्तों की कहानी है। संबंधों को लेकर अलग-अलग नजरिया रखने के कारण उनकी दोस्ती में दरार आ जाता है। आमिर ने कहा, “मेरा मानना है कि यह बहुत अच्छा विचार है। गहरी दोस्ती पर फिल्म बनें और उसमें लड़कियां हों।“

जब स्टार से पूछा गया कि वह इस फिल्म में अपने किरदार आकाश को निभाते हुए किस अभिनेत्री को देखना पसंद करेंगे तो उन्होंने कहा कि वह अपनी आनेवाली फिल्म ‘दंगल’ में उनके साथ काम करने वाली फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा को इस फिल्म में देखना चाहेंगे क्योंकि वे उसी आयु वर्ग की हैं, जिस उम्र का वह किरदार था।

आमिर ने कहा, “इस बात को भूल जाइए कि जब मैं वह फिल्म कर रहा था तब मेरी उम्र 37 साल थी। वह गलती थी लेकिन हम सफल हो गए। आप गलती दोहरा नहीं सकते। आपको फिल्म में तकरीबन 20 साल की लड़कियों को लेना चाहिए।“

आमिर ने संजय दत्त के जीवन पर बन रही फिल्म के बारे में कहा, “मैंने फिल्म की पटकथा सुनी है, जो काफी अच्छी है। मैंने संजू को फोन किया और कहा कि पहली बार सिनेमा के इतिहास में ऐसा होगा कि जो अभिनेता फिल्म में नहीं है, उसे उस अभिनेता से ज्यादा लोकप्रियता मिलेगी जो इस फिल्म के लिए कठिन मेहनत कर रहा है।“

आमिर की ‘दंगल’ क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में साक्षी तंवर भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन