1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. असल जिंदगी में ‘दंगल’ से बिल्कुल अलग हैं आमिर की बेटी

असल जिंदगी में ‘दंगल’ से बिल्कुल अलग हैं आमिर की बेटी

 Published : Dec 13, 2016 07:59 pm IST,  Updated : Dec 13, 2016 07:59 pm IST

आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'दंगल' इन दिनों काफी दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में वह एक पहलवान का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में कुश्ती चैंपियन बबीता कुमारी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा...

sanya- India TV Hindi
sanya

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'दंगल' इन दिनों काफी दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में वह एक पहलवान का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में वह एक पिता की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में कुश्ती चैंपियन बबीता कुमारी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने कहा कि वह वास्तविक जीवन में प्रतिस्पर्धी नहीं हैं।

इसे भी पढ़े:-

सान्या ने कहा, "पहलवान बबीता कुमारी से उलट मैं असल जिंदगी में प्रतिस्पर्धी नहीं हूं। मैं ध्यान केंद्रित करने वाली शख्स हूं, जो संतुष्टि पाने की कोशिश कर रही है। जीतना मेरे लिए इतना जरूरी नहीं है।" हालांकि, वह बबीता की किरदार से काफी जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा, "बबीता की तरह मैं भी अपने घर में सबसे छोटी हूं और पिता के साथ मेरा अच्छे संबंध हैं, इसलिए इस भूमिका के साथ मेरे भावनात्मक संबंध है।"

'दंगल' हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट की कहानी पर आधारित है, जिन्होंने अपनी बेटियों बबीता और गीता कुमारी को कुश्ती सिखाई। असली बबीता से मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा, "मैं हैरान थी। वे (गीता फोगट और बबीता कुमारी) असली हीरो हैं, वे चैंपियन हैं। हमने उनके वीडियो देखे और असल जिंदगी में उनसे मुलाकात की। यहां तक की बबीता प्रशिक्षण सत्र में भी आईं।"

इसके अलावा सान्या ने बताया कि वह इम्तियाज अली, करण जौहर और आदित्य चोपड़ा जैसे निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन