नई दिल्ली: बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा 10 अक्टूबर को अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं। रेखा हिन्दी सिनेमाजगत की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनकी खूबसूरती का शायद ही कोई कायल न हो। उन्होंने अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी अदाओं के भी खूब जलवे बिखेरे हैं। रेखा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत काफी जल्दी ही शुरु कर दी थी। दरअसल उनके घर के आर्थिक हालात ज्यादा अच्छे नहीं थे जिसकी वजह से उन्होंने अभिनय जगत में कदम रखा।
इसे भी पढ़े:-
रेखा जब केवल 15 साल की थीं उस समय उनका नाम अभिनेता विश्वजीत के साथ जुड़ा था। दरअसल इस समय वह उनके साथ फिल्म 'अंजाना सफर' के लिए शूटिंग कर रही थीं। यह शूट मुंबई के मेहबूब स्टूडियो में चल रहा था। उस दिन रेखा और विश्वजीत के बीच रोमांटिक सीन फिल्माया जाने वाला था। राजा नवाथे, विश्वजीत और कुलजीत पाल ने इसके बारे में रेखा को न बताने का प्लान बनाया था।
इसके बाद डायरेक्टर ने जैसे ही एक्शन बोला विश्वजीत ने रेखा को अपनी बाहों में लेकर किस करना शुरु कर दिया था। इससे रेखा बिल्कुल हैरान रह गई थीं। विश्वजीत 5 मिनट तक उन्हें किस करते रहे रेखा बस आंख बंद करके खड़ी रही थीं और उनकी आंखों से आंसू निकल रहे थे। इस दौरान सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स खूब सीटियां और तालियां बजाकर उन्हें चीयर कर रहे थे।
विश्वजीत ने दी रेखा को ऐसी सफाई:-
इसके बाद डायरेक्टर ने जब कट बोला तो विश्वजीत ने रेखा को बताया कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है बल्कि निर्देशक ने ही उनसे ऐसा करने के लिए कहा था। उन्होंने बताए कि यह फिल्म का ही अहम हिस्सा था। हालांकि इसकी वजह रेखा बहुत गुस्से में थी। क्योंकि उन्हें लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है।
Latest Bollywood News