मुंबई: सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने सोमवार को एक्टर और बिजनेसमैन विशगन वनांगामुडी से दूसरी शादी कर ली। दोनों की यह शादी चेन्नई के 'द लीला पैलेस' होटल से हुई। दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, सौंदर्या और विशागन की जोड़ी खूब पसंद की जा रही है।
सौंदर्या की यह दूसरी शादी है, इससे पहले रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने अश्विन रामकुमार से साल 2010 में शादी की थी, दोनों का वेद नाम का एक बेटा भी है। सौंदर्या ने 2016 में खुद तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। 7 साल की शादी के बाद आपसी सहमिति से अश्विन और सौंदर्या अलग हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार ने इस शादी को बचाने की कोशिश की थी। लेकिन सौंदर्या ने अलग होने का फैसला कर लिया था तो वो अलग हो गईं।
सौंदर्या ने कारण दिया था कि उनकी और उनके पति अश्विन की लाइफस्टाइल बिल्कुल अलग है। ग्राफिक्स डिजाइनर के सौंदर्या ने कई फिल्मों में भी काम किया है।
35 साल के विशागन की भी यह दूसरी शादी है, विशागन फिल्म एक्टर और बिजनेसमैन है। विशागन ने साल 2018 में तमिल फिल्म 'वंजागर उलागम' के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनका दवा का बिजनेस भी है। विशागन की भी यह दूसरी शादी है इससे पहले उन्होंने मैगजीन एडिटर कनिखा कुमारन से शादी की थी। विशागन के भाई एसएस पोनमुडी तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी डीएमके के बड़े नेता हैं।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
Photo Song: एक ही फिल्म में तीन गानों का रीमेक, 'लुका-छिपी' का गाना 'फोटो' आज होगा रिलीज
महेश आनंद की डेथ रिपोर्ट आई सामने, इस वजह से हुई थी मौत
Latest Bollywood News