नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बॉलीवुड में 29 साल पूरे कर लिये हैं। इन 29 सालों में सलमान ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। सलमान ने कई सुपरहिट और कई ब्लॉकबस्टर फिल्में हमें दी हैं। हर हीरोइन आज सलमान की हीरोइन बनना चाहती है और न जाने कितनी एक्ट्रेस को सलमान ने बॉलीवुड में डेब्यू का अवसर दिया है। लेकिन सलमान कभी अपनी फिल्मों की हीरोइन को किस नहीं करते हैं। क्या आप जानते हैं कि जब शाहरुख खान और आमिर खान को किसिंग सीन से कोई ऐतराज नहीं है तो आखिर बॉलीवुड के सुल्तान सलमान को किसिंग सीन करने में कैसी झिझक होती है? सलमान ने फिल्मों में अपनी हीरोइन को गले तो लगाया है लेकिन किस कभी नहीं किया। इतना ही नहीं रियल लाइफ में भी किसी अभिनेत्री ने ऐसा नहीं कहा कि सलमान ने उन्हें किस किया है।
why salman khan did not kiss on screen
एक बार तो सूरज बड़जात्या ने सलमान के आगे हाथ-पैर जोड़े वो चाहते थे कि सलमान फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में भाग्य श्री के साथ किसिंग सीन करें। मगर सलमान किसी भी हालत में ये सीन करने को राजी नहीं हुए। आखिरकार कांच के ग्लास के जरिए ये सीन फिल्माया गया। तब से लेकर आजतक सलमान ने कभी कोई किसिंग सीन बड़े पर्दे पर नहीं कहा।
why salman khan did not kiss on screen
करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में जब सलमान से इस बारे में पूछा गया तो सलमान ने बस दो शब्द में उत्तर दिया था, ‘नो फन’। एक बार सलमान से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि वो फिल्मों में किसिंग सीन क्यों नहीं करते? इस पर सलमान ने कहा, ‘’मेरी मां मेरी फिल्में देखती हैं। इसलिए मैं पर्दे पर ऐसे सीन करने में कम्फर्टेबल नहीं होता हूं।‘’ सलमान ने आगे कहा, ‘’लोगों को रियल लाइफ में किस एन्जॉय करना चाहिए, रील लाइफ में नहीं।‘’