1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विनोद खन्ना के साथ किसिंग सीन करने पर माधुरी दीक्षित को आज भी है अफसोस

विनोद खन्ना के साथ किसिंग सीन करने पर माधुरी दीक्षित को आज भी है अफसोस

 Published : Apr 13, 2017 08:37 am IST,  Updated : Apr 27, 2017 12:55 pm IST

जब 'दयावान' रिलीज हुई तो फिल्म की कहानी और अभिनय से ज्यादा चर्चा विनोद और माधुरी के बीच फिल्माये गए स्मूच और इंटीमेट सीन की थी। लोग बड़े परदे पर सिर्फ माधुरी और विनोद का ये सीन देखने पहुंचे थे।

madhuri- India TV Hindi
madhuri

मुंबई: आज के दौर में फिल्मों में किसिंग सीन आम हो गए हैं। लेकिन पहले के दौर में फिल्मों में किसिंग सीन फिल्माना बड़ी बात हुआ करती थी। अगर बॉलीवुड में बोल्ड दृश्यों को फिल्माने वाली शुरूआती फिल्मों की बात की जाए, तो माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना की फिल्म ‘दयावान’ का नाम भी आता है। साल 1988 में आई इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना के बीच बेहद बोल्ड सीन फिल्माया गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि लोग सिनेमाहॉल में सिर्फ ये सीन देखने पहुंचे थे।

madhuri
madhuri

बात उस दौर की है जब विनोद खन्ना संन्यासी का जीवन छोड़कर दोबारा फिल्मों में लौटकर आए थे। उस वक्त फिरोज खान ‘दयावान’ नाम की फिल्म बना रहे थे। विनोद और फिरोज की दोस्ती फिल्म ‘कुर्बानी’ के दौर से ही गहरी हो गई थी। फिरोज ने विनोद को 'दयावान' का लीड रोल ऑफर किया और विनोद ने झट से हां कर दी। 'दयावान' के लिए हीरो तो फाइनल हो चुका था अब इस फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश थी। उस दौर में कोई भी पॉपुलर अभिनेत्री इस रोल को करने के लिए तैयार नहीं थी, क्योंकि फिल्म में हीरोइन का रोल छोटा और वेश्या का था।

आगे की स्लाइड में पढ़िए 'दयावान' से कैसे जुड़ीं माधुरी दीक्षित

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन