A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका-रणवीर की रिसेप्शन पार्टी में कैटरीना की वजह से नहीं बल्कि इसलिए नहीं आए आलिया-रणबीर

दीपिका-रणवीर की रिसेप्शन पार्टी में कैटरीना की वजह से नहीं बल्कि इसलिए नहीं आए आलिया-रणबीर

बॉलीवुड के पॉवर कपल दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने अपने खास दोस्तों के लिए शादी की रिसेप्शन पार्टी गैंड हयात होटल में 1 दिसबर को रखी। इस खास पार्टी में बॉलीवुड के सभी दिग्गज लोग मौजूद थे लेकिन दीपिका के खास दोस्त और एक्स ब्वॉयफ्रेड रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मौजूद नहीं थी?

<p>deepika padukone and ranveer singh</p>- India TV Hindi
deepika padukone and ranveer singh

नई दिल्ली: बॉलीवुड के पॉवर कपल दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने अपने खास दोस्तों के लिए शादी की रिसेप्शन पार्टी गैंड हयात होटल में 1 दिसबर को रखी। इस खास पार्टी में बॉलीवुड के सभी दिग्गज लोग शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन,करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, जैसे कई लोग मौजूद थे लेकिन दीपिका के इस स्पेशल दिन में उनके खास दोस्त और एक्स ब्वॉयफ्रेड रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मौजूद नहीं थी?

सवाल कई लोगों के दिमाग में थी। कुछ लोग यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि कैटरीना कैफ की वजह से दोनों नहीं आए हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट की माने तो दोनों स्टार को रिसेप्शन पार्टी के लिए इन्वाइट किया गया था लेकिन दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में खासा बिजी हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है और दोनों 20 घंटे की रात की शूटिंग करके वापस आए थे ऐसे में रिसेप्शन पार्टी में मौजूद होना मुश्किल था। साथ ही यह खबर आ रही थी कि आलिया इस वक्त दो फिल्म की शूटिंग साथ में कर रही हैं कलंक और ब्रह्मास्त्र। कलंक में आलिया के को-स्टार वरुण धवन होंगे।

बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का तीसरा रिसेप्शन 1 दिसबंर को मुंबई में हुआ। रणवीर और दीपिका ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। 14 नवंबर को उन्होंने कोंकणी रीति-रिवाज से और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी। इसके बाद 21 नवंबर को बंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन रखा गया था।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो, मां और निक के साथ खूब किया डांस 

रणवीर सिंह ने रिसेप्शन में खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के बताए राज़, कहा- पत्नी जो कहे उसके लिए 'हां' कहें

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के रिसेप्शन में फिसला ऐश्वर्या राय बच्चन का पैर, श्वेता नंदा ने संभाला

Latest Bollywood News